जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

जवाहर नवोदय विद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया जारी है, इसमें कक्षा 6 में एडमिशन दिया जाता है, इसके लिए अभी तक ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई थी जिसे बढ़ाकर अब 13 अगस्त कर दिया गया है ।
Jawahar Navodaya Vidyalaya

देश के प्रतिष्ठित सरकारी स्कूलों में से एक जवाहर नवोदय विद्यालयों (Jawahar Navodaya Vidyalaya) में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आवेदन करने के लिए लास्ट डेट कोई बढ़ा दिया गया है, अभी ये 29 जुलाई थी इसे बढाकर 12 अगस्त कर दिया गया है यानि एडमिशन के लिए 13 अगस्त तक ऑनलाइन एप्लीकेशन स्वीकार की जायेंगी

जवाहर नवोदय विद्यालयों में सत्र 2026 -27 में कक्षा 6 में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ये एक अच्छी खबर है, शासन ने आवेदन करने की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है यानि एडमिशन के लिए एप्लीकेशन की डेट बढ़ा दी गई है, अब 13 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।

इन छात्रों को आवेदन की पात्रता 

  • जवाहर नवोदय विद्यालय में जो छात्र प्रवेश लेना चाहते हैं वे शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय, विद्यालयों में सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं में अध्यनरत हैं।
  • विद्यार्थी का जन्म 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच हुआ हो।
  • आवेदनकर्ता विद्यार्थी ने कक्षा तीसरी, चौथी, पाँचवीं में लगातार प्रत्येक पूर्ण सत्र में अध्ययन किया हो और एक ही कक्षा में पुनरावृत्ति न की हो यानि फेल नहीं हुआ हो।

ये मिलती हैं सुविधाएँ 

जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र, छात्राओं को शिक्षा, आवास, भोजन, यूनिफॉर्म, पाठ्य-पुस्तक एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएँ निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। जिसके अतिरिक्त नवीन शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत छात्र, छात्राओं को कम्प्यूटर, इंटरनेट, स्मार्ट क्लास की सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

13 दिसंबर को होगी चयन परीक्षा 

जानकारी के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 13 दिसम्बर 2025 शनिवार को आयोजित की जाएगी । इसके लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किये  जायेंगे। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in या फिर  www.cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 से बढ़ाकर 13 अगस्त कर दी गई है।

JNV एडमिशन के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • विद्यार्थी को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। हमने अपनी खबर में दो वेबसाइट बताई हैं विद्यार्थी किसी भी एक का चयन आकर सकता है।
  • अब रजिस्ट्रेशन फॉर क्लास 6th जेएनवीएसटी 2026-27 की लिंक दिखाई देगी।
  • विद्यार्थी लिंक पर क्लिक करेगा वहां एक पेज ओपन होगा जहां एडमिशन से जुड़ी जानकारी पूछी जाएगी जिसे भरकर  इस फॉर्म को आधार नंबर से लिंक करना होगा।
  • विद्यार्थियों को  बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
  • विद्यार्थी को एक बात का ध्यान रखना होगा, जो भी जानकारी मांगी गई है उसे ध्यान से भरे और चाहे गए दस्तावेजों को अपलोड करना ना भूलें।
  • सबसे जरूरी बात एडमिशन फॉर्म को सबमिट करने से पहले अच्छी तरह से दो बार चेक करें जिससे गलती किगुन्जैश नहीं रहे इसके बाद जमा कर दें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखना बिल्कुल ना भूलें।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews