भोपाल में ED की रेड के बाद जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स की डायरेक्टर पायल मोदी ने खाया जहर, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर लगाए गंभीर आरोप

आत्महत्या की कोशिश के बाद पायल मोदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उन्होंने केंद्रीय मंत्री सहित पांच अन्य लोगों का जिक्र किया है। पत्र में लिखा गया है कि राजनीतिक पावर का इस्तेमाल कर उन्हें और उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है, इसीलिए वो ये कदम उठाने पर मजबूर हो गई हैं। 
Serious allegations against Chirag Paswan

Payal Modi serious allegations against Chirag Paswan : भोपाल में जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक किशन मोदी की पत्नी और कंपनी की डायरेक्टर पायल मोदी ने ज़हर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। ये कदम उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के भोपाल, सीहोर और मुरैना स्थित परिसरों पर छापेमारी के बाद उठाया। उनका कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उन्होंने इस कदम के पीछे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और अन्य पांच लोगों पर आरोप लगाए हैं।

इस घटना के बाद पायल मोदी ने को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि ईडी की कार्रवाई के दौरान इनके अलग-अलग ठिकानों से लगभग 66 करोड़ रुपये की संपत्ति, 25 लाख रुपये नकद और बीएमडब्ल्यू व फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियां जब्त की गईं। इसके अतिरिक्त, कंपनी की 6.26 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट भी फ्रीज कर दी है।

ED की कार्रवाई के बाद गायत्री मोदी ने की खुदकुशी की कोशिश 

गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड पर फर्जी लैब सर्टिफिकेट के माध्यम से मिलावटी दूध उत्पाद बेचने का आरोप है। हाल ही में जयश्री गायत्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के भोपाल, सीहोर और मुरैना स्थित परिसरों पर ईडी ने छापेमारी की कार्रवाई की थी। ईडी की कार्रवाई में उनके विभिन्न ठिकानों से लगभग 66 करोड़ रुपये की संपत्ति, 25 लाख रुपये नकद और बीएमडब्ल्यू व फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियां जब्त की गईं। वहीं 6.26 करोड़ रुपये की एफडी भी फ्रीज कर दी गई है। ईडी की कार्रवाई के बाद, कंपनी के मालिक किशन मोदी की पत्नी और कंपनी की डायरेक्टर पायल मोदी ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। ये घटना भोपाल के चूनाभट्टी इलाके की है।

कथित सुसाइड नोट में चिराग पासवान का सहित छह लोगों पर लगाए आरोप

इस सनसनीखेज घटना के बाद पायल मोदी का कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और अन्य पांच लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पत्र में लिखा गया है कि ‘कुछ लोग जिनके हाथ में राजनैतिक पावर है उनकी वजह से मेरा परिवार बिखरने जा रहा है। मैं जो कदम उठाने जा रही हूं उसके ज़िम्मेदार चंद्र प्रकाश पांडे, वेद प्रकाश पांडे, सुनील त्रिपाठी, भगवान सिंह मेवाड़ा, हितेश पंडाबी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  और अन्य लोग हैं जो और वो सभी चिराग पासवान की रिश्तेदारी में हैं। ये सभी लोग चिराग पासवान के पावर का इस्तेमाल करके मुझे और मेरे परिवार को बहुत परेशान करते है। हमारे घर और फैक्ट्री पर सीजीएसटी, एफएफएसआई, ईओडब्ल्यू के छापे डलवा रहे हैं।’ इस पत्र में लिखा गया है कि मेरे ये करने के बाद मेरे परिवार को न्याय मिले।

Payal Modi Suicide Attempt

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews