सीएम डॉ मोहन यादव के विदेश दौरे पर जीतू पटवारी ने कसा तंज, BJP ने किया पलटवार, लिखा- अच्छे कार्य का विरोध करना कांग्रेस की आदत है

जीतू पटवारी का तंज , रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की असफलता से मन नहीं भरा, तो मोहन भैया अब विदेशी निवेशकों को न्यौता देने इंग्लैंड और जर्मनी जाने की तैयारी कर रहे हैं
"गीता जयंती" पर बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

BJP counterattack: मध्य प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के माध्यम से उद्योग और रोजगार बढ़ाने के लिए प्रयासरत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव फरवरी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन राजधानी भोपाल में कर रहे हैं इसके लिए वे विदेशी निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए जर्मनी और इंग्लैंड के दौरे पर जा रहे हैं, इस दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तंज कसा है, कांग्रेस के तंज पर भाजपा ने पलटवार किया है।

मध्य प्रदेश में उद्योग और रोजगार बढ़ाने के उद्देश्य से अलग अलग संभागों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की जा रही हैं, अब तक प्रदेश में 5 रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव हो चुकी हैं जिनमें कल लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव आ चुके हैं जिससे कई लाख नौकरियों की उम्मीदें जागी है देश के जाने माने उद्योगपति मप्र में निवेश के लिए तैयार हुए हैं लेकिन कांग्रेस को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव असफल दिखाई देती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस पर तंज कसा है।

जीतू पटवारी का तंज, कर्ज लेकर चल रही सरकार, सरकारी पर्यटन पर करोड़ों फूंका जा रहा 

जीतू पटवारी ने X पर लिखा –  उज्जैन में महाकाल लोक के बाद बढ़े पर्यटन ने हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अंदर के पर्यटक को भी जगा दिया है, रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की असफलता से मन नहीं भरा, तो मोहन भैया अब विदेशी निवेशकों को न्यौता देने इंग्लैंड और जर्मनी जाने की तैयारी कर रहे हैं, जीतू पटवारी ने आगे लिखा- कर्ज लेकर चल रही सरकार के पास किसानों और लाड़ली बहनों को देने के लिए पैसा नहीं है लेकिन, सरकारी पर्यटन की लग्ज़री में करोड़ों फूंका जा रहा है।

कांग्रेस विधायक, बड़े नेता रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की तारीफ कर रहे हैं पटवारी जी 

जीतू पटवारी के तंज पर भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने पलटवार किया है, सलूजा ने भी X पर लिखा- पटवारी जी, रीजनल इंडस्ट्री कानक्लेव कितनी सफल हुई है , उसकी स्थिति उसमे मिले निवेश के प्रस्तावों को देखकर ख़ुद समझी जा सकती है इनका आयोजन इतना सफल रहा है कि आपके कई बड़े नेता , विधायक ख़ुद पत्र लिख रहे है कि हमें भी बुलाओ , हम भी इसके साक्षी बनना चाहते है।

हर विकास के कार्य का, अच्छे कार्य का विरोध करना उसकी आदत

भाजपा नेता ने आगे लिखा- कांग्रेस तो विकास विरोधी है ही , हर विकास के कार्य का, अच्छे कार्य का विरोध करना उसकी आदत है। अपनी जानकारी दुरुस्त कर लीजिये, प्रदेश में लाड़ली बहनों को प्रतिमाह राशि भी मिल रही है , किसानों को सम्मान निधि भी मिल रही है , बहनों को गैस सिलेंडर रीफ़िल की राशि भी मिल रही है , प्रदेश में कोई भी योजना बंद नहीं है।

जब कमलनाथ दुबई, स्विट्जरलैंड  गए थे तब जीतू पटवारी बोले क्यों नहीं?

सलूजा ने लिखा-  जब कमलनाथ जी मुख्यमंत्री रहते निवेश के नाम पर दुबई गये थे, स्विट्ज़रलैंड गये थे और कई देशों में जाने की उनकी तैयारी थी , जबकि सभी को पता है कि एक धेले का निवेश आया तक नहीं तब उनके इस पर्यटन पर , उस समय उनके मंत्री रहे जीतू पटवारी बोले क्यों नहीं? जीतू पटवारी याद रखे , यह मोहन यादव की सरकार है , जो प्रदेश में निवेश को लेकर , रोज़गार बढ़ाने को लेकर पूरी ईमानदारी से रात दिन काम कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम दिख भी रहे है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews