JNVST 2021: 16 मई को होने वाली नवोदय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा स्थगित, जाने क्या है नई डेट

winter vacation

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश-प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना (Coronavirus) के बीच जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (JNVST 2021) ने बड़ा फैसला लिया है।समिति ने 16 मई को आयोजित होने वाली कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया है।समिति की तरफ से कहा गया है कि नई परीक्षा तिथि एग्जाम के कम से कम 15 दिन पहले घोषित की जाएगी। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने जा रहे विद्यार्थी और उनके अभिभावक एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।

यह भी पढ़े.. दिल्ली में 26 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन, सीएम ने कहा- अब नहीं किया तो कोलेप्स हो सकता है हेल्थ सिस्टम

दरअसल, जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya Samiti) द्वारा छठी कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 1 माह बाद 16 मई को होने वाली थी।लेकिन प्रशासनिक कारणों के वजह  जवाहर नवोदय स्कूलों की नवोदय विद्यालय समिति ने इस परीक्षा को स्थगित कर दिया है।यह दूसरा मौका है जब परीक्षा स्थगित की गई है। समिति ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर नोटिस जारी कर इस फैसले की सूचना दी है। समिति ने कहा है कि नई डेट की सूचना एग्जाम डेट से कम से कम 15 दिन पहले दी जाएगी।

बता दे कि मिजोरम, मेघालय और नागालैंड को छोड़कर सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में आयोजित की जाती थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है। एनवीएस कक्षा छठवीं में दाखिले के लिए यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में कुल 100 अंकों के 80 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं सभी सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। प्रश्न पत्र में तीन सेक्शंस होंगे – मेंटल एबिलिटी, एरिथमेटिक टेस्ट और लैंग्वेज टेस्ट। वही मिजोरम, मेघालय, और नागालैंड राज्यों में JNVST 2021 एग्जाम 19 जून 2021 को आयोजित किया जाना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews