राज्योत्सव के मंच पर साथ-साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सीएम शिवराज

राज्योत्सव के मंच पर साथ-साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सीएम शिवराज

भोपाल| मध्यप्रदेश के 64वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक साथ नजर आये| दोनों नेता एक दूसरे पर तीखे प्रहार करते हैं, लेकिन प्रदेश के स्थापना दिवस पर दोनों नेता एक दूसरे से गर्मजोशी से मिले और एक दूसरे के सामने अपना सम्बोधन भी दिया|

राज्योत्सव के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई, राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ भी सीएम कमलनाथ और शिवराज सिंह चौहान ने दीप जलाकर एक साथ किया। साथ ही मंच से दोनों नेताओं ने राज्य की जनता को संबोधित किया। इस दौरान बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा, विश्वास सारंग भी मौजूद रहे। पूर्व सीएम शिवराज चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश हम सबका है और प्रदेश के विकास के लिए हम लोग दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करेंगे। वहीं सीएम कमलनाथ ने कहा कि आज कई चुनौतियां हैं, एमपी के विकास के लिए हम जी जान से जुटे हैं।

मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री के एक साथ उपस्थिति की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग अपनी प्रतिकियाएयें दे रहे हैं| मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनने के बाद यह दूसरा मौका है जब शिवराज सिंह चौहान और सीएम कमलनाथ सार्वजनिक मंच पर एक साथ दिखे। इससे पहले सीएम कमलनाथ के शपथ समारोह के दौरान दोनों नेता एक साथ दिखे थे, इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शिवराज और कमलनाथ के साथ थे|

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews