कमलनाथ सरकार के भाग्य का फैसला आज दोपहर 2 बजे

KAMAL NATH

भोपाल। आज सबकी नजरें मध्यप्रदेश विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट पर टिकी हैं। कई दिनों से चल रहे सियासी उलटफेर के बीच सुप्रीम कोर्ट द्वारा आज फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया गया है और आज दोपहर 2 बज मध्यप्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा। विधानसभा में आज की कार्यवाही की सूची जारी कर दी गई है जिसमें दोपहर 2 बजे फ्लोर टेस्ट कराने का जिक्र है।

लेकिन इसके पहले सीएम कमलनाथ ने दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है और इसे लेकर भी तमाम अटकलें तेज़ हो गई हैं। गुरूवार देर रात विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस के 16 बागी विधायकों के इस्तीफे मंजूर कर लिये जाने के बाद अब सभी को इस बात का इंतजार हैै कि कमननाथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहते हैं। राजनीतिक पंडितों का तो ये भी मानना है कि वर्तमान राजनीतिक हालात को देखते हुए कमलनाथ बिना फ्लोर टेस्ट के त्यागपत्र भी दे सकते हैं। लेकिन कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि मैनेजमेंट गुरु माने जाने वाले कमलनाथ इस पत्रकार वार्ता के माध्यम से अपने पत्ते खोलेंगे और एक बार फिर सब को मात देकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहेंगे।

आपको बता दें कि गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि शुक्रवार शाम 5 बजे तक फ्लोर टेस्ट करा लिया जाए, और इस आदेश के बाद विधानसभा की कार्यसूची में फ्लोर टेस्ट के लिये आज दोपहर 2 बजे का समय तय किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews