कमलनाथ का आरोप ‘स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रहा बिजली उपभोक्ताओं का शोषण’, सरकार से की ये मांग

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लोग वैसे भी देश में सबसे अधिक महंगी बिजली की दरें, सबसे महंगा डीज़ल और पेट्रोल खरीदने वाले उपभोक्ताओं में शामिल हैं। ऐसे में स्मार्ट मीटर में हो रही गड़बड़ियों के कारण उनपर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
Kamal Nath

Kamal Nath

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य सरकार पर बिजली उपभोक्ताओं के शोषण का आरोप लगाते हुए कहा है कि महंगाई से पहले ही त्रस्त जनता पर नए स्मार्ट मीटरों का बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन मीटरों के बारे में आरोप है कि ये पहले से चल रहे डिजिटल इलेक्ट्रिक मीटरों की तुलना में ज़्यादा बिजली खपत दिखा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह बिजली उपभोक्ताओं का शोषण है। जो उपभोक्ता जितनी बिजली की खपत कर रहा है उससे न्यायपूर्ण ढंग से ही बिजली के मूल्य की वसूली की जा सकती है। इसी के साथ मांग की है कि मीटरों की पहले पूरी तरह जांच की जाए और सही चलने वाले मीटर लगाए जाएं।

स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार पर निशाना

कमलनाथ ने बिजली के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा कि ‘मध्यप्रदेश की जनता पहले ही महंगाई से परेशान है। ऐसे में उनपर इन स्मार्ट मीटर्स को थोपना सरासर उत्पीड़न और अन्याय है। उपभोक्ता जितनी बिजली खपत करता है, उसी के आधार पर न्यायपूर्ण ढंग से बिजली बिल की वसूली होनी चाहिए।’ उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के नागरिक पहले ही देश में सबसे महंगी बिजली दरों, डीजल और पेट्रोल की कीमतों का बोझ झेल रहे हैं। ऐसे में तेज चलने वाले मीटर्स लगाना उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है।

कमलनाथ ने सरकार से की मांग 

कांग्रेस नेता ने इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार से मांग की है कि उपभोक्ताओं के ऊपर ज़्यादा रीडिंग दिखाने वाले तेज चलने वाले मीटर न थोपे जाएं। उन्होंने कहा कि ‘मीटरों की पहले विधिवत जांच की जाए और सही चलने वाले मीटर लगाए जाएं।’ बता दें कि इन स्मार्ट मीटर्स के खिलाफ कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की है।लोगों का आरोप है कि ये मीटर अधिक बिजली खपत दिखा रहे हैं जिससे बिल ज्यादा आ रहे हैं। इस मुद्दे पर अब कांग्रेस ने सरकार से स्मार्ट मीटर्स की जगह सही रीडिंग लेने वाले मीटर लगाए जाएं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews