मालवा निमाड़ के किसानों की हालत को लेकर कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर साधा निशाना

मालवा निमाड़ के किसानों की हालत को लेकर कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर साधा निशाना

MP Congress : मप्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के नेता जहाँ मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं वहीं एक दूसरे पर जुबानी हमले करने में भी लगे हैं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने  मालवा निमाड़ में बर्बाद हुई सोयाबीन की फसलों का मुद्दा उठाते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है।

किसानों की बर्बाद सोयाबीन फसल को लेकर शिवराज पर भड़के कमलनाथ 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया – “मालवा निमाड़ सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पहले अल्पवृष्टि और फिर अतिवृष्टि से सोयाबीन की फसल पूर्णतः बर्बाद हो चुकी है। आपदा की मार से किसान की आर्थिक स्थिति पर भारी चोट पड़ी है। शिवराज जी जब आप विपक्ष में थे तो किसान को नुकसानी का 40000 रु प्रति हेक्टर मुआवजा देने की मांग करते थे। आज आपको किसानों को ये मुआवज़ा देने से कौन रोक रहा है?”

कमलनाथ का वार – “किसान पूछ रहा झूठी घोषणाओं को कैसे बोयें और कहाँ उगायें?”

आगे उन्होंने लिखा – “आपने किसान कर्ज माफ़ी की योजना बंद करके अन्नदाताओं के पेट पर लात मारी है। आपकी घोषणायें झूठी और फ़रेबी हैं। आपकी इन झूठी घोषणाओं से ऊबकर प्रदेश का अन्नदाता किसान पूछ रहा है कि इन झूठी घोषणाओं को कैसे बोयें और कहाँ उगायें?”

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews