पांचवी सूची पर कमलनाथ का तंज, अब स्पष्ट हो गया भाजपा नेतृत्वहीन होने के साथ साथ दिशाहीन भी

mp election 2023

MP Election 2023 : मप्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज शनिवार को लंबे इन्तजार के बाद पांचवी सूची जारी कर दी इस सूची में 92  सीटों की घोषणा की गई है, अब इस सूची के बाद भाजपा अब तक 228 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है शेष 2 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित करना अभी बकाया है।

कमलनाथ का ट्वीट – अब न भाजपा के पास मुख्यमंत्री का चेहरा है और ना ही विधायकों का चेहरा

भाजपा की सूची जारी होते ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर भाजपा पर तंज कसा है, उन्होंने लिखा –  भारतीय जनता पार्टी की पांचवी सूची ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा नेतृत्वहीन होने के साथ ही दिशाहीन भी हो चुकी है। पार्टी ने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं, बल्कि हार का ठीकरा फोड़ने के लिए कुछ पुराने और नए नाम सामने कर दिए हैं। अब न भाजपा के पास मुख्यमंत्री का चेहरा है और ना ही विधायकों का चेहरा।

कार्यकर्ताओं से अपील, भाजपा की मन से हरी हुई टीम को इवीएम में भी हराना है  

उन्होंने आगे लिखा – जनता के सामने 18 साल का कुशासन है और जनता उसे खारिज करने के लिए कमर कस चुकी है।  मध्य प्रदेश में बहुत हद तक कांग्रेस और भाजपा दोनों के अधिकांश प्रत्याशी सामने आ चुके हैं। कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को पूरी लगन और मेहनत से चुनावी समर में उतरना है और भाजपा की इस मन से हारी हुई टीम को औपचारिक रूप से ईवीएम के अंदर भी हरा देना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews