पट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कमलनाथ ने सरकार को दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

पट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कमलनाथ ने सरकार को दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल, 22 जून (हि.स.)। पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार 16वें दिन बढ़ोतरी जारी रही। पूरे देश के साथ मप्र में भी इसका असर पड़ा है। राजधानी भोपाल में भी सोमवार को पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है। पिछले 16 दिनों में भोपाल में पेट्रोल 9.26 रु प्रति लीटर तो डीजल 9.51 रु प्रति लीटर महंगा हो गया है। भोपाल में पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 35 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 87.19 रुपए हो गया है। इसी तरह डीजल की कीमत में प्रति लीटर 56 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 78.35 पैसे हो गया है। नए रेट आज से लागू हो गए हैं।

पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दामों को लेकर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना महामारी में भी पेट्रोल – डीजल की निरंतर बढ़ रही कीमतों से जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। लगातार आज 16 वें दिन भी पेट्रोल- डीज़ल महँगा हुआ है। पेट्रोल और डीज़ल के दाम लगभग बराबर हो गये है। पिछले 16 दिनो के दौरान पेट्रोल 8.30रुपए और डीज़ल 9.46 रुपए प्रति लीटर महँगा हुआ है। विपक्ष में मूल्यवृद्धि पर विरोध में साइकिल चालने वाले आज मौन होकर ग़ायब है।

कमलनाथ ने केन्द्र और राज्य सरकार से पेट्रोल डीजल के दामों में कमी करने की मांग करते हुए प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ‘आज अवसर राहत प्रदान करने का है लेकिन जनता को राहत प्रदान नहीं की जा रही है। केन्द्र सरकार व राज्य सरकार इस संकट काल में तत्काल पेट्रोल- डीज़ल पर करो में कमी कर जनता को राहत प्रदान करे। कांग्रेस इस माँग को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।

फिर दोहराई बिजली बिल माफ करने की मांग
इसके अलावा एक अन्य ट्वीट कर कमलनाथ ने शिवराज सरकार से कोरोना काल में तीन माह के बिजली बिल माफ करने की मांग एक बार फिर दोहराई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘इस कोरोना महामारी में हम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से निरंतर माँग कर रहे है कि अन्य राज्यों की तरह जनता को राहत प्रदान करते हुए लॉकडाउन की अवधि के सभी उपभोक्ताओं के तीन माह के बिजली बिल माफ़ किये जाये। उद्योगों के फि़क्स चार्ज सहित सारे चार्ज माफ़ किये जाये , जितनी खपत -उतना बिल के आधार पर उनसे राशि ली जावे। आज मुख्यमंत्री जी प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं से सीधा संवाद कर रहे है। हम उम्मीद करते है कि आज के इस संवाद में वे उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करते हुए उनके तीन माह के बिजली बिल माफ़ी की घोषणा करेंगे और उद्योगों को भी राहत प्रदान करते हुए उनकी माँग को भी आज स्वीकार करेंगे। गौरतलब है कि कमनलाथ पहले भी दो बार सीएम शिवराज सिंह चौहान से पत्र लिखकर कोरोना काल में तीन माह के बिजली बिल माफ करने की मांग कर चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews