कमलनाथ का वायरल वीडियो ‘आग लगा दो’, नरोत्तम बोले- ‘ये तो आपका मूल स्वभाव’

कमलनाथ का वायरल वीडियो ‘आग लगा दो’, नरोत्तम बोले- ‘ये तो आपका मूल स्वभाव’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कार्यकर्ताओं से तथाकथित रूप से कहते दिख रहे है कि ‘ये आग लगाने का मौका है, आग लगाओ कि सरकार ऐसा कर रही है।’ वे यहां किसानों के मुद्दों पर आग लगाने की बात कर रहे है। इस वीडियो पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है।

सिंधिया के ट्वीट डिलीट करने के बाद सियासी पारा तेज, दिग्विजय सिंह ने कही ये बात

कमलनाथ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो कह रहे हैं कि किसानों के मुद्दे को लेकर आग लगा दो। हालांकि एमपी ब्रेकिंग इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जमकर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि कमलनाथ ने 1984 में भी देश में आग लगाने का काम किया था और अब वह प्रदेश को आग में झोंकना चाहतें हैं। बता दें कि तथाकथित वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि यह आग लगाने का समय है, इसके जवाब में नरोत्तम मिश्र ने कहा कि वह आपदा काल में सेवा तो नहीं कर सकते सिर्फ तांडव करना चाहते हैं, देश को तोड़ना चाहते हैं। उनका मूल स्वभाव उभर कर सामने आया है। नरोत्तम मिश्र ने यह भी कहा कि प्रदेश की जनता को देखना चाहिए और उनसे सवाल करना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews