भोपाल में कंगना के समर्थन में करणी सेना ने जलाया संजय राउत का पुतला

भोपाल में कंगना के समर्थन में करणी सेना ने जलाया संजय राउत का पुतला

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अभिनेत्री कंगना रनौत के बयानों ने देश को हिलाकर रख दिया है।  कंगना के बगावती तेवर ने बॉलीवुड में भी हलचल मचा दी है और मध्य प्रदेश भी इस हलचल से अछूता नहीं रहा है।

बीते दिनों महाराष्ट्र शिवसेना के नेता संजय राउत ने कंगना पर अशोभनीय टिप्पणी की थ. जिसके बाद उनके समर्थको में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस क्रम में करणी सेना ने गुरुवार को राजधानी भोपाल के ज्योति टाकीज चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए संजय रावत का पुतला फूंका। उन्होने चेतावनी दी कि अगर कंगना पर कोई भी आंच आई तो वो चुप नहीं बैठेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के युवाओं ने नारी के सम्मान में नारेबाजी करते हुए कहा की महाराष्ट्र शिवसेना के नेता संजय रावत ने कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणी करने के साथ मुम्बई न आने की धमकी दी है, वो भूल गए है कि उनके समर्थन में राजपूत करणी सेना मजबूती से खड़ी है। कंगना रनौत के ऊपर कोई भी आंच आती है तो उससे पहले हम उनके साथ खड़े हो जाएंगे।

गौरतलब है कि बीते लंबे समय से महाराष्ट्र नेता संजय राउत और कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग चल रही है। संजय राउत ने कंगना को मुबई ना आने की धमकी दी थी जिसके पलटवार में कंगना ने अपने ट्वीटर हैंडल से काफी सारे ट्वीट किए थे। कंगना रनौत को केंद्रीय मंत्रालय की तरफ से y सिक्योरिटी दी गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews