MP WEATHER: खजुराहो सबसे गर्म, तापमान 44 डिग्री के पार, आज भी 15 जिलों में लू का अलर्ट, 1 दर्जन शहरों में बारिश-आंधी के आसार

मध्य प्रदेश में लू और भीषण गर्मी की चपेट में है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो सबसे गर्म स्थान बना हुआ है। पिछले 3 दिन से यहां तापमान 44 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार को भोपाल में पारा 43.6 डिग्री तक पहुंच गया है, जो पिछले 10 वर्षों में दूसरा सबसे गर्म दिन रहा।
MP Weather

25 मई से शुरू होने वाले नौपते से पहले ही मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन का पारा 41 से 44 डिग्री के बीच बना हुआ है। मंगलवार (28 अप्रैल 2026) को खजुराहो में तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को 46 डिग्री और रविवार को 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भोपाल में 43.6 डिग्री, इंदौर में 41.2 डिग्री, ग्वालियर में 41 डिग्री और जबलपुर में 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबलपुर और मलाजखंड में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई है। बुधवार (29 अप्रैल 2026) को 15 जिलों में लू और 20 जिलों में बादल बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तेज आंधी और बिजली चमकने के भी आसार हैं।

मौसम विभाग (IMD) की मानें तो वर्तमान में चक्रवातीय परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। 2 मई 2026 तक प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे और बारिश और आंधी की स्थिति बनी रहेगी। 2 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जिसके असर से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तेज गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने जनता को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है और दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है।

बुधवार को इन जिलों में लू और बारिश का अलर्ट

  • विदिशा, रायसेन, रतलाम, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, दमोह, सागर, ग्वालियर, भिंड, दतिया, छिंदवाड़ा, मुरैना, पन्ना, मंडला, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर में लू की चेतावनी जारी की गई है ।
  •  दतिया, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा में जिले में बारिश, आंधी, बिजली के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

MP WEATHER FORECAST REPORT

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews