किसानों को दिवाली गिफ्ट, सीएम डॉ मोहन यादव की घोषणा, सोलर पंप खरीदने के लिए देनी होगी मात्र 10 प्रतिशत राशि

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा हम किसानों का नुकसान नहीं होने देंगे, प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग इकाइयां लगाकर हर फसल का उचित मूल्य दिलाया जाएगा।
kisan abhaar sammelan

प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई सोयाबीन की फसलों के कारण मायूस हुए किसानों के आंसू पोंछने के लिए सरकार ने भावांतर योजना लागू की है, सरकार ने कहा कि किसानों को उसकी फसल का पूरा दाम मिलेगा, उसके नुकसान की भरपाई हम करेंगे, सरकार के इस फैसले पर किसानों ने सरकार का आभार माना है।

मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में आज इसी क्रम में  “किसान आभार सम्मेलन” आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को किसान हितैषी निर्णयों के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिया कि उनकी परेशानी सरकार की परेशानी है इसलिए उन्हें चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है।

अब मात्र 10 प्रतिशत राशि खर्च करने पर किसानों को सोलर पंप 

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर किसानों को दिवाली का गिफ्ट देते हुए एक बड़ी घोषणा की, डॉ मोहन यादव ने कहा कि अभी तक सोलर पंप खरीदने के लिए किसान को 40 प्रतिशत राशि खर्च करनी पड़ती थी लेकिन अब उसे मात्र 10 प्रतिशत राशि ही खर्च करनी होगी और पंप उसका हो जायेगा, पंप की शेष 90 प्रतिशत राशि सरकार खर्च करेगी।

एक किसान का बेटा ही किसान की बात समझ सकता है 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा मध्य प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम प्रदेश के किसानों के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार, किसानों के खाते में नुकसान का पैसा भी पहुंचा रही है, सीएम ने कहा मैं भी एक किसान का बेटा हूँ इसलिए किसान की बात किसान का बेटा ही समझ सकता है।

हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाना हमारी सरकार का संकल्प

सीएम ने कहा करीब 52 लाख हेक्टेयर सिंचाई का रकबा हमारी सरकार में बढ़ा है लेकिन किसान को परेशानी नहीं हो रही,  हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के संकल्प के साथ हमारी सरकार कार्य कर रही है केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड का क्षेत्र और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना से पूरे हिस्से में भरपूर पानी मिलेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews