मध्‍य प्रदेश-राजस्‍थान और छत्‍तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्रियों को कितनी मिलेगी सैलरी? एक क्लिक में जानिए यहां

Chief Minister Salary in MP CG Rajasthan : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद अब नई सरकार का भी गठन होना शुरू गया है। तेलंगाना में कांग्रेस के रेवंत रेड्डी सीएम का पदभार संभाल चुके हैं और मिजोरम में भी जोरम पिपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के चीफ लालदुहोमा मुख्यमंत्री की शपथ ले चुके हैं।इसी के साथ आज डॉ मोहन यादव ने भी पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

इसके अलावा अब छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और राजस्थान के लिए भजनलाल शर्मा भी जल्द शपथ लेंगे।इसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा,लेकिन इसके पहले सबके मन में एक सवाल उठ रहा है कि अब नव निर्वाचित मुख्यमंत्रियों को कितनी सैलरी मिलेगी, तो आईए जानते है ये तीनों नेता अब सीएम बनने पर कितनी सैलरी पाएंगे। वही उन्हों कौन कौन सी सरकारी सुविधाएं मिलेगी।

जानिए कितनी मिलेगी एमपी-छग और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सैलरी

  • मध्य प्रदेश में बीजेपी हाईकमान ने उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक मोहन यादव को एमपी का नया मुख्यमंत्री के बनाया है। यादव उज्जैन जिले से तीन बार के विधायक रह चुके है, वे पिछली शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे थे।मध्य प्रदेश में विधायकों को प्रतिमाह 1.10 लाख रुपए सैलरी दी जाती है। इसमें 30 हजार रुपए बेसिक सैलरी और 80 हजार रुपए मासिक भत्ते के रूप में मिलता है, वही राज्य के मुख्यमंत्री को सभी भत्ते मिलाकर लगभग दो लाख रुपए सैलरी के रुप में दिए जाते हैं।
  • इससे पहले सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान को भी सभी भत्ते मिलाकर महीने में करीब 2 लाख रुपये की सैलरी मिलती थी,अनुमान है कि इतनी ही सैलरी नवनिर्वाचित सीएम मोहन यादव को भी मिलेगी।इसके अलावा  सरकारी आवास, वाहन, सुरक्षा, इत्यादि जैसी वो तमाम सुविधाएं दी जाएंगी जो एक सीएम को मिलती हैं।
  •  छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की सैलरी की बात करें तो उन्हें भी भूपेश बघेल की तरह सभी भत्ते मिलाकर महीने में करीब 2 लाख रुपये सैलरी मिलेगी।वही राजस्थान के मुख्यमंत्री को लगभग 75000 सैलरी मिलेगी क्योंकि राजस्थान के सीएम रहे अशोक गहलोत हर महीने मुख्यमंत्री के रूप में 75,000 रुपये सैलरी लेते थे, इसके अलावा उन्हें हर महीने 35000 रुपये सैलरी विधायक के रूप में मिलती थी, इस तरह अन्य भत्तों को मिलाकर उन्हें करीब 175000 रुपये की सैलरी मिलती थी, माना जा रहा है कि अब नए सीएम भजनलाल को भी इसी के आसपास सैलरी मिलेगी।
  • इसके अलावा मिजोरम के सीएम लालदुहोमा को 1.84 लाख के लगभग सैलरी मिलेगी क्योंकि इससे पहले मिजोरम के मुख्यमंत्री के रूप में ज़ोरामथंगा को भी इतनी ही सैलरी मिलती थी।वही तेलंगाना के सीएम को सैलरी के रुप में 410000 मिलेंगे क्योंकि इससे पहले के. चंद्रशेखर राव सीएम के रूप में करीब 410000 रुपये सैलरी ले रहे थे, यानी रेवंत रेड्डी को भी इतनी ही सैलरी मिलेगी।

नोट : यह आंकड़े अनुमान के दौर पर दर्शाए गए है, समय के साथ इसमें बदलाव भी हो सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews