जानिए प्रदेश के नगरीय निकाय कर्मचारियों को क्या फायदा..

जानिए प्रदेश के नगरीय निकाय कर्मचारियों को क्या फायदा..

भोपाल।

नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह की सोमवार को की गई बड़ी घोषणा से 2007 से 2016 तक के नगरी निकाय के 40000 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिलने वाला है। जयवर्धन ने सोमवार को इन कर्मचारियों के स्नेह सम्मेलन में घोषणा की थी कि इन कर्मचारियों का विनियमितीकरण किया जाएगा।

इनके साथ ही करीब सवा दो सौ सामुदायिक संगठनों का भी विनियमितीकरण किया जाएगा। अकेले भोपाल की बात करें तो 6500 से ज्यादा दैनिक वेतन भोगी हैं जिनमें ज्यादातर सफाई कर्मी हैं। इसके साथ ही अतिक्रमण, जल कार्य, ड्राइवर ,तहबाजारी।,पार्किंग राजस्व ,ऑफिस बॉय सहित कई क्लर्क भी दैनिक वेतन भोगी हैं। एक कर्मचारी को 3 से 3.5 हजार तक का फायदा होगा। वही सेवानिवृत्ति की आयु तृतीय वर्ग के लिए 60 वर्ष और चतुर्थ श्रेणी के लिए 62 वर्ष हो जाएगी। राष्ट्रीय पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा। रविवार का साप्ताहिक अवकाश ,7 दिन का आकस्मिक अवकाश अवकाश, 5 त्यौहार अवकाश व तीन राष्ट्रीय अवकाश मिलेंगे। महिला कर्मचारियों को नियमानुसार मातृत्व अवकाश मिलेगा। सेवा समाप्ति के नियम सरकारी कर्मचारी की तरह होंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews