ननि भोपाल का हिस्सा बना रहेगा ‘कोलार’, रामेश्वर बोले-‘देर से पर दुरुस्त आयी यू-टर्न वाली कांग्रेस सरकार’

kolar-not-become-nagar-palika-mla-rameshwar-sharma-statement

भोपाल| कोलार को नगर निगम भोपाल से अलग नही किया जाएगा इस निर्णय पर क्षेत्रीय हुज़ूर विधानसभा से विधायक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कहा की बहुत कम सम��� मे अपने यू टर्न फैसलों के लिए चर्चित कांग्रेस सरकार ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए इस पूरे मामले पर यू टर्न लिया है । लोकसभा चुनाव की आपाधापी में कांग्रेस अपने राजनैतिक हित के लिए कोलार के नागरिको के साथ अन्याय पर उतारू थी । 

श्री शर्मा ने कहा कि जब हमने स्थानीय नागरिक बंधुओ के साथ हर मंच पर पुरजोर तरीके से इस अव्यवहारिक निर्णय के खिलाफ आवाज उठायी जिसके फलस्वरूप सम्मानीय निर्वाचन आयोग ने इस जन विरोधी फैसले पर रोक लगायी थी । आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार से शुभ संकेत प्राप्त हुए है कि जनता के जबरदस्त विरोध के बाद अपने जनविरोधी निर्णय को पलट दिया है । यह कोलार के नागरिक बंधुओ एवं लोकतंत्र की जीत है । उन्होंने कोलार वासियो को बधाई दी एवं उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों निर्णयों के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी । विधायक शर्मा ने निर्वाचन आयोग का आभार व्यक्त किया । साथ ही उन्होंने कमलनाथ सरकार का आभार व्यक्त करते हुए आग्रह किया कि आगे से इस प्रकार के निर्णयों में जनभावनाओं का ख्याल रखा जाए ।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews