1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए अपडेट, इस दिन जारी होगी Ladli Behna Yojana की 34वीं किस्त! खाते में आएंगे 1500-1500 रु

Ladli Behna Yojana 34th Installment: लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त 13 मार्च 2026 को जारी होने की संभावना है। इसके तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा 1.25 करोड़ बहनों के खाते में 1500-1500 रुपए भेजे जाएंगे।
ladli behna yojana

मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर ताजा अपडेट आया है। 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों का मार्च 2026 की किस्त का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। संभावना है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर के भितरवार से 13 मार्च 2026 (शुक्रवार) को योजना की 34वीं किस्त जारी कर सकते हैं। इसके तहत बहनों के खाते में 1500-1500 रुपये भेजे जाएंगे। यह अनुमान ग्वालियर पीआरओ के एक्स के पोस्ट से लगाया गया है जिसके मुताबिक 13 मार्च को मुख्यमंत्री ग्वालियर में होंगे और लाडली बहना योजना के कार्यक्रम में शामिल होंगे। हालांकि, मोहन सरकार की ओर से किस्त जारी होने की तारीख को लेकर अभी आधिकारिक तिथि की घोषणा होना बाकी है।

हर महीने 10 से 15 तारीख के बीच जारी होती है किस्त

आमतौर पर हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच योजना की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से बैंक खातों में भेजी जाती है। किस्त जारी होते ही लाभार्थियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS प्राप्त होता है। ध्यान रखें जिन महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करा रखा है और पात्रता की शर्तों को पूरा करती हैं, उन्हें ही अगली किस्त का लाभ मिलेगा। जिन महिलाओं ने ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं करवाई है, उनकी राशि अटक या रुक सकती है। पिछली किस्त 14 फरवरी 2026 को जारी की थी।

लाड़ली बहना योजना के बारे में

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की गई थी।10 जून 2023 को योजना की पहली किस्त जारी की गई थी।
  • वर्तमान में सामान्य हितग्राही महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह (18000 रु सालाना) दिए जाते हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं को 900 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं।
  • योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, परिवार में उनके निर्णय अधिकार को मजबूत करना तथा स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सतत सुधार सुनिश्चित करना है।
  • योजना की शुरुआत में 1000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी, जिसे अक्टूबर 2023 में बढ़ाकर 1,250 रुपये किया गया।
  • इसके बाद नवंबर 2025 से राशि में पुनः 250 रुपये की वृद्धि की गई।
  • इसके अतिरिक्त अगस्त 2023, 2024 व 2025 में रक्षाबंधन के मौके पर 250 रुपये की विशेष सहायता राशि भी बहनों को प्रदान की गई।
  • पात्र लाभार्थी अधिकारिक पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ के जरिए अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

कौन है योजना के लिए पात्र:

मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी हो। विवाहित महिला के साथ निर्धन, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं। 21 से 60 वर्ष तक की आयु की महिलाएं पात्रता के दायरे में आती हैं। स्वयं का बैंक खाता होने का साथ बैंक खाते मे आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना चाहिए। समग्र पोर्टल पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से वेरिफाई होना चाहिए।

कौन है योजना के लिए अपात्र:

स्वयं/ परिवार की सम्मिलित रूप से स्वघोषित वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो या आयकरदाता हो। जिनके पास संयुक्त रूप से 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो। ​जिनके परिवार के पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) हो। स्वयं / परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्‍य सरकार के शासकीय विभाग/ उपक्रम/ मण्‍डल/ स्‍थानीय निकाय में नियमित/स्‍थाईकर्मी/ संविदाकर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हो।

बजट में भी प्रावधान

योजना के अंतर्गत अबतक लाड़ली बहनों को 52,304 करोड़ रुपए की राशि दी गई है। भविष्य में योजना की चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 1500 से 3000 रुपये प्रति माह तक ले जाने का राज्य सरकार का लक्ष्य है। वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में राज्य सरकार ने 23,882 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे यह स्पष्ट है कि योजना निरंतर जारी रहेगी।

लाभार्थी सूची में कैसे चेक करें अपना नाम

  • लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
    क्लिक करें।
  • दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
    मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
  • ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews