मई में आएगी लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त, फिर खाते में आएंगे 1500-1500 रुपए

Ladli behna Yojana: आज से मई का महीना लग गया है और इस महीने में मोहन सरकार द्वारा योजना की 36वीं किस्त जारी की जाएगी। इसके तहत 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपए जारी किए जाएंगे। आइए जानते है अगली किस्त कब तक जारी हो सकती है...
ladli behna yojana

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह 1500-1500 रुपए दिए जाते हैं। 12 अप्रैल 2026 को सीएम डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के आष्टा से 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 35वीं किस्त के लिए 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की थी। अब मई 2026 में अगली किस्त (36वीं किस्त) जारी की जाएगी।

आमतौर पर लाड़ली बहना योजना की किस्त हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच जारी की जाती है। हालांकि, त्योहारों या विशेष अवसरों पर राज्य सरकार समय से पहले भी राशि जारी कर देती है। संभावना है कि इस बार भी 15 तारीख के पहले किस्त जारी की जा सकती है, हालांकि अभी तारीख को लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

बता दें कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मई 2023 में शुरु की गई थी। 10 जून 2023 को योजना की पहली किस्त जारी की गई थी। योजना की शुरुआत में 1000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी, जिसे अक्टूबर 2023 में बढ़ाकर 1,250 रुपये किया गया। इसके बाद नवंबर 2025 से राशि में पुनः 250 रुपये की वृद्धि की गई, जिसके बाद राशि 1250 रुपए से बढ़कर 1500 रुपए हो गई।

वर्तमान में सामान्य हितग्राही महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह (18000 रु सालाना) दिए जाते हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं को 900 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। यह राशि सीधे महिला के आधार लिंक्ड बैंक खाते (DBT) में जमा की जाती है। इसके अतिरिक्त अगस्त 2023, 2024 व 2025 में रक्षाबंधन के मौके पर 250 रुपये की विशेष सहायता राशि भी बहनों को प्रदान की गई। योजना में अब तक 54 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बहनों को दी जा चुकी है।

इन्हें मिलता है योजना का लाभ: मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी । विवाहित महिला के साथ निर्धन, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएं। 21 से 60 वर्ष तक की आयु की महिलाएं । स्वयं का बैंक खाता । बैंक खाते मे आधार लिंक एवं डीबीटी। समग्र पोर्टल पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से वेरिफाई ।

ये योजना से बाहर : स्वयं/ परिवार की सम्मिलित रूप से स्वघोषित वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो या आयकरदाता हो। जिनके पास संयुक्त रूप से 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो। ​जिनके परिवार के पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) हो। स्वयं / परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्‍य सरकार के शासकीय विभाग/ उपक्रम/ मण्‍डल/ स्‍थानीय निकाय में नियमित/स्‍थाईकर्मी/ संविदाकर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हो।

जरूरी दस्तावेज

स्वयं की समग्र आईडी और परिवार की समग्र आईडी।​आधार कार्ड (जो बैंक खाते से जुड़ा हो)। ​मोबाइल नंबर (जो समग्र आईडी में पंजीकृत हो)। ​बैंक खाते का e-KYC और DBT (Direct Benefit Transfer) सक्रिय होना अनिवार्य है।

लाभार्थी सूची में कैसे चेक करें अपना नाम

  • लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
    क्लिक करें।
  • दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
  • ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews