Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों के लिए अच्छी खबर, अब 21 वर्ष आयु वालों के साथ इन्हें भी योजना का लाभ, सोमवार को जारी होंगे दूसरी किस्त के 1000

Shivraj Singh Chouhan

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.25 करोड़ लाभार्थियों महिलाओं को सावन के पहले सोमवार को तोहफा मिलने वाला है। सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान इंदौर से सभी बहनों के खाते में योजना की दूसरी किस्त के 1000-1000 रुपए जारी करेंगे।सीएम ने निर्देश दिए है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की दूसरी किश्त बहनों के खाते में डाली जाने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं।

सीएम ने कहा कि महिलाओं के जीवन में खुशहाली लाना ही हमारा मकसद है। लाड़ली बहना योजना में धीर-धीरे बहनों को 1000 से बढ़ाकर 3000 रूपए तक की राशि हर माह उपलब्ध कराई जायेगी। प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में पैसे डालने का कार्य सरकार कर रही है। आने वाली 10 तारीख को पुन: बहनों के खाते में राशि डाली जाएगी। प्रतिवर्ष सरकार 15 हजार करोड़ रूपए की राशि बहनों के खातों में डालेगी। 10 तारीख को ही यह घोषित किया जायेगा कि अब 21 वर्ष की बहनें भी लाड़ली बहना में शामिल होंगी।जिन बहनों के परिवार में ट्रेक्टर है, उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जायेगा।

सोमवार को लाड़ली बहना सेना भी लेंगी शपथ 

सीएम शिवराजने कहा है कि मैंने अपनी बहनों को वचन दिया था कि हर महीने की 10 तारीख को उनके खाते में लाड़ली बहना योजना की राशि डालूंगा। बताते हुए प्रसन्नता है कि 10 जुलाई को दोपहर एक बजे बहनों के खाते में इन्दौर से सिंगल क्लिक से राशि डाली जाएगी। इस दिन लाड़ली बहना सेना भी शपथ लेंगी, जिससे यह सेना लाड़ली बहना योजना और महिला सशक्तिकरण की बाकी योजनाओं के भी ठीक से क्रियान्वयन में योगदान दे सकें।  बहनों से 10 जुलाई के कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की है कि कार्यक्रम से प्रदेश के सभी गाँव और वार्ड वर्चुअली जुड़ेंगे।

ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम

  1. सीएम शिवराज 10 जुलाई को इंदौर के सुपर कॉरिडोर ग्राउंड में मौजूद लगभग एक लाख बहनों के साथ ही पूरे प्रदेश में वर्चुअल रूप से जुड़ी लाखों लाड़ली बहनों को संबोधित करेंगे।
  2. इसके बाद मुख्यमंत्री धार जिले में हो रहे लाड़ली बहना सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।
  3. कर्तव्य निर्वहन के लिए लाड़ली बहनों को शपथ दिलवाई जाएगी, जिससे वे दायित्व बोध के साथ अपने कार्य को व्यवस्थित रूप दे सकेंगी।
  4. राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान 101 फीट की विशाल राखी भेंट की जाएगी।
  5. स्वराज संस्थान के सहयोग से महिला स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी देने वाली चित्र प्रदर्शनी भी लगेगी।
  6. लाड़ली बहना सम्मेलन में विभिन्न गतिविधियां भी होंगी।
  7. इंदौर में जानकी बैंड की प्रस्तुति, भगोरिया लोक नृत्य, अन्य जनजातीय लोक नृत्य प्रदर्शित होंगे।
  8. महिला स्व-सहायता समूह, महिला उद्यमियों और स्टार्टअप से जुड़ी बहनों की रचनात्मक गतिविधियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
  9. चित्रकला और रंगोली की साज-सज्जा के साथ ही पिंक सायकिल रैली भी निकलेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews