Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों को फिर मिलेगी सौगात, अगली किस्त पर ताजा अपडेट, जानें कब खाते में आएंगे 1250 रुपए?

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश विधानसभ चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत के बाद देशभर में लाड़ली बहना योजना की चर्चाएं जोरों पर है, हर कोई इसे बीजेपी के लिए लकी और  गेमचेंजर मान रहा है। चुनाव के नतीजों के बाद अब योजना की अगली किस्त को लेकर भी कयासों का दौर शुरू हो गया है, संभावना जताई जा रही है कि अगले हफ्ते योजना की 7वीं किस्त जारी की जा सकती है, चुंकी घोषणानुसार इस योजना की राशि हर महीने की 10 तारीख को जारी की जाती है।वही जीत के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी संकेत दिए थे कि अब तारीख आ रही है, एक-एक बात पूरी होगी।

दिसंबर में जारी हो सकती है अगली किस्त

दरअसल, लाड़ली बहना योजना सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा चुनाव से पहले मई में शुरू की गई थी, जिसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था, इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी, इसके बाद रक्षाबंधन पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। अब इस योजना के तहत  महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।

अबतक इस योजना की 6 किस्तें जारी हो चुकी है और अब दिसंबर में 7वीं किस्त जारी की जानी है। घोषणानुसार यह राशि हर महीने की 10 तारीख को जारी की जाती है, लेकिन नवंबर में मतगणना और दिवाली के त्यौहार के चलते 4 समय से पहले 4 नंवबर को ही किस्त जारी की गई थी और अब 7वीं किस्त जारी होनी है, संभावना जताई जा रही है कि अगले हफ्ते यह किस्त जारी हो सकती है, चुंकी आचार संहिता खत्म हो चुकी है और बीजेपी बहुमत पार कर सत्ता में वापसी करने में कामयाब हो गई है, हालांकि अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

सीएम भी दे चुके है संकेत

हाल ही में सीएम शिवराज सिंह  का भी बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि जो ये जीत हासिल हुई है मैं अपनी बहनों को प्रणाम करता हूं।  मैं कहता था कि बीजेपी को अद्भुत जीत हासिल होगी। मेरी बहना कहती थी कि भाईया अपन जीतेंगे और आशीर्वाद देती थी।  अभी मिल रहे हैं 1250 रुपये।अब तारीख आ रही है, एक-एक बात पूरी होगी, अब लाडली बहना लखपति बनेगी, तुम्हारी जिंदगी बदलना हमारा लक्ष्य है, आपका प्यार अनमोल है।

नए साल से फिर शुरू हो सकती है आवेदन की प्रक्रिया, बाकी बहने होगी शामिल

इसके अलावा सीएम शिवराज की घोषणानुसार इस योजना में अब 21 से 23 वर्ष की अविवाहित बहनों को भी शामिल किया जाना है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे है नए साल से बाकी बची बहनों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है माना जा रहा है कि इस ऐलान के बाद हितग्राहियों की संख्या 1.40 लाख के आसपास हो जाएगी।वर्तमान में इस योजना से प्रदेश की 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों को लाभ मिल रहा है।वही इस योजना की राशि में भी 2024 से वृद्धि देखने को मिल सकती है।चुंकी सीएम पहले ही कह चुके है कि योजना में राशि को धीरे धीरे बढाकर 3000 रुपये किया जाएगा।

पात्रता की शर्तें और विशेषताएं

  • इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाएगी।
  • स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई कर रही लड़कियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए और परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।
  • योजना का लाभ पाने के लिए सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति सभी वर्गों की महिला आवेदन कर सकती हैं।
  • इस योजना में पहले उम्र सीमा 23 साल थी, लेकिन बाद में इसे घटाकर 21 साल कर दिया गया है।
  • यदि इस योजना में आवेदन करने वाली महिला किसी दूसरी योजना की लाभार्थी है और उस योजना से उसे हर महीने 1250 रुपये से कम मिल रहा है, तो उसे लाडली बहना योजना में 1250 रुपये में बची रकम का भुगतान किया जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews