Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, सरकार ने जारी किये आदेश, हर महीने मिलेंगे 1250 रुपये

Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, सरकार ने जारी किये आदेश, हर महीने मिलेंगे 1250 रुपये

Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपनी बहनों के लिए शुरू की लाड़ली बहना योजना की राशि को बढ़ाकर 1000/- रुपये से 1250/- रुपये कर दिया है, अब से उन्हें हर महीने बढ़ी हुई राशि मिलेगी, यानि अक्टूबर से लाड़ली बहनों के खातों में 1000/- रुपये नहीं 1250/- रुपये आया करेंगे।

खातों में हर महीने पैसे पहुंचने से खिले हैं महिलाओं के चेहरे 

महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वाबलंबी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने प्रदेश की गरीब महिलाओं के चेहरे खिला दिए हैं, अब उन्हें अपनी जरूरत के चीजों के लिए परिवार के किसी सदस्य का मुंह नहीं ताकना पड़ता, उनके खाते में आने वाले 1000/- रुपये जो अब 1250/- हो गए हैं उनके बच्चों की फ़ीस, कभी घर की जरूरत तो कभी उनकी खरीदारी (शॉपिंग) में मदद करते हैं।

लाड़ली बहनों के लिए मुख्यमंत्री ने की थी ये घोषणा 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जब योजना की घोषणा की थी तब उन्होंने हर महीने 1000/- रुपये देने का वादा किया था लेकिन कुछ दिनों बाद ही उन्होंने ऐलान किया कि हम 1000/- रुपये पर नहीं रुकेंगे इसे धीरे धीरे 3000/- रुपये महीना पर ले जायेंगे।

अक्टूबर से हर महीने खातों में पहुंचेंगे 1250/- रुपये 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत हर महीने 1000/- रुपये देने की घोषणा की थी , जिसे बढ़ाकर उन्होंने राखी पर 1250/- कर दिया और राखी से पहले 27 अगस्त को लाड़ली बहनों के खातों में 250/- रुपये और ट्रांसफर कर दिए, मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी पैसों का इंतजाम हो रहा है इसलिए सितंबर में 1000/- रुपये आएंगे लेकिन अक्टूबर से हर महीने 1250/- रुपये खाते में आएंगे। अब इसका आदेश सरकार ने जारी कर दिया है।

ऐसा रहेगा 1000/- रुपये से 3000/- रुपये तक का गणित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई कार्यक्रमों  के दौरान राशि को 1000/- रुपये से 3000/- करने की स्टेप समझाते हैं, वे कहते हैं जैसे जैसे पैसों की व्यवस्था होती जाएगी राशि बढती जाएगी,  उन्होंने कहा कि अक्टूबर से हर महीने 1250/- रुपये मिलेंगे फिर जब पैसों की व्यवस्था हो जाएगी तो ये राशि बढ़कर 1500/- रुपये हो जाएगी फिर धीरे धीरे बढ़कर 1750/- रुपये,  2000/- रुपये, 2250 /- रुपये,  2500/- रुपये फिर ये राशि बढ़कर 3000/- रुपये हो जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews