लाड़ली बहना योजना: जीतू पटवारी का MP सरकार पर निशाना, कहा ‘3000 रुपए देने का वादा कब पूरा होगा’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि योजना लॉन्च हुए 2 साल हो चुके हैं और बीजेपी कई बार राशि बढ़ाने की बात कह चुकी है। लेकिन हर बार यह बात बयान से आगे नहीं बढ़ पा रही है। उन्होंने कहा कि अब यही झूठ बहनों की सबसे बड़ी चिंता बन गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि आगामी विधानसभा सत्र से पहले लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाई जाए।
Jitu Patwari

Jitu Patwari

Ladli Behna Yojana : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने के वादे को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 10 फरवरी को देवास में ऐलान किया था कि लाड़ली बहना योजना की राशि धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 कर दी जाएगी, लेकिन यह अभी तक इसपर अमल नहीं हुआ है।

बता दें कि कांग्रेस लगातार लाड़ली बहना योजना को लेकर मध्य प्रदेश सरकार को घेर रही है। कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ये आशंका जता चुके हैं कि बीजेपी पिछले दरवाजे से लाड़ली बहना योजना बंद करना चाहती है। उन्होंने कहा था कि चुनावी फायदे के लिए भाजपा ने महिलाओं को सम्मान राशि दी लेकिन पिछले दो साल में लाड़ली बहना योजना से तीन लाख महिलाओं को बाहर किया जा चुका है। उन्होंने कहा था कि बीजेपी जानबूझकर षड्यंत्र रचकर महिलाओं को अपात्र बना रही है।

लाड़ली बहना योजना: कांग्रेस ने सरकार को घेरा

जीतू पटवारी ने एमपी सरकार पर आरोप लगाया कि लाड़ली बहना योजना को शुरू हुए दो साल हो चुके हैं और भाजपा सरकार कई बार राशि बढ़ाने की घोषणा कर चुकी है, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यह झूठ अब महिलाओं के लिए सबसे बड़ी चिंता का कारण बन गया है। उन्होंने अन्य राज्यों का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा शासित महाराष्ट्र में 1500 और हरियाणा में 2100 रुपए दिए जा रहे हैं, जबकि दिल्ली में भी अब 2500 राशि देने की घोषणा हो चुकी है। उन्होंने सवाल किया कि फिर मध्यप्रदेश की महिलाओं के साथ ये अन्याय क्यों किया जा रहा है।

जीतू पटवारी ने की राशि बढ़ाने की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि जिस राज्य में भाजपा सरकार में नहीं है, वहां भी महिलाओं के सम्मान में कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 2000, तेलंगाना में 2500 और झारखंड में भी 2500 रुपए दिए जा रहे हैं। इसीलिए बार-बार पूछना पड़ता है कि मध्यप्रदेश क्यों पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 10 मार्च से मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है और सरकार को तत्काल 3000 रुपए देने के अपने वादे को पूरा करना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews