मोहासा स्टेशन पर कार्य के चलते ललितपुर-बीना-स्पेशल ट्रेन दो दिन निरस्त

Indore-Darbhanga Special Train

Rail News : उत्तर मध्य रेल, झांसी मण्डल के वीरांगना लक्ष्मीबाई-बीना रेल खण्ड पर तीसरी लाइन का कार्य किया जाना है। इस कार्य के चलते रेल प्रशासन ने स्पेशल ट्रेन रद्द करने का फैसला लिया है। मोहासा स्टेशन पर तीसरी लाइन का कार्य के चलते ललितपुर-बीना-ललितपुर स्पेशल ट्रेन दो दिन निरस्त रहेगी।

प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त

इस कार्य के चलते गाड़ी संख्या 01812/01811 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एवं गाड़ी संख्या 01820/01819 ललितपुर-बीना-ललितपुर (अनारक्षित) स्पेशल ट्रेन दिनांक 20.05.2023 एवं 21.05.2023 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews