नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह- आतंक फैलाने BJP लगा रही कैंप

नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह- आतंक फैलाने BJP लगा रही कैंप

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह शुक्रवार को भोपाल में पीसीसी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला। डॉक्टर गोविंद सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी और उनके संगठन बजरंग दल, श्रीराम सेना, विश्व हिंदू परिषद के द्वारा आतंक फैलाने के लिए पूरे प्रदेश में, खासकर गरीब तबके और आसपास के इलाकों में ट्रेनिंग कैंप लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें… जबलपुर : खाद्य तेल जमाखोरों पर बड़ी कार्रवाई, ढाई करोड़ रु से अधिक का तेल बरामद

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि सिवनी में आदिवासियों की हत्या बजरंग दल ओर BJP के इशारे पर हुई है और इस मामले में कांग्रेस के पास पुख़्ता प्रमाण है। वही डाक्टर सिंह ने कहा कि बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में सांप्रदायिकता का सहारा ले रही है। गोविंद सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से सिवनी में हुई मॉब लिंचिंग की घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की। डाक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि आतंक फैलाने के लिए बीजेपी की तरफ़ से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”706880493″]

[dgv_vimeo_video id=”706881340″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews