ब्याज पर रुपये उधार देना बनी ब्यूटीशियन की हत्या की वजह, दूल्हा बनने जा रहा आरोपी गिरफ्तार

पाली में 13 साल पुरानी रंजिश में हुई अंधी हत्या का खुलासा

Bhopal- Beautician Murdered : भोपाल के बिलखरिया इलाके में 23 अप्रैल को एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस को चार दिन बाद सफलता मिल गयी।पुलिस ने इस वारदात में शामिल नाबालिक समेत 4 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया की सभी आरोपी पुराने शहर के रहने वाले हैं। हत्या करने से पहले आरोपियों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन लूटा था और इसी लूटे हुए मोबाइल से मृतिका से बात की थी ताकि पुलिस उन तक नहीं पहुँच पाए। हत्या की वजह मृतिका का आरोपी को ब्याज पर दिया पैसा बना, दरअसल मृतिका ब्याज पर भी पैसा उधार देती थी उसने आरोपी को 5 हजार रुपये उधार दिए थे, मृतिक प्रीति कुशवाहा लगातार आरोपी से पैसे वापस मांग रही थी, जिसकी वजह से आरोपी ने खुद को खत्म करने का प्लान बनाया इस बात का पता जब उसके दोस्तों को चला तो उन्होंने उसे कहा की वह क्यू मौत को गले लगा रहा है प्रीति को ही रास्ते से हटा दिया जाए इसके बाद आरोपियों ने प्रीति को ही मौत के घाट उतार दिया।

ऐसे दिया घटना को अंजाम 

एसपी देहात किरणलता केरकेट्टा ने हत्या का खुलासा करते हुए बतया की 19 अप्रैल को आरोपियों ने 5 हजार रूपए देने का बोलकर 10 नंबर से महिला को ऑटो में बिठाकर लाए थे और खंडर में ले जाकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर महिला को मौत के घाट उतार दिया था।पुलिस ने बतया की आदित्य साहू नाम के युवक ने प्रीति कुशवाह से ब्याज पर कर्ज ले रखा था मृतिका प्रीति बार बार उससे रुपये की डिमांड कर रही थी । आदित्य साहू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई और उसको रास्ते से हटा दिया।वही इस हत्या के एक अन्य आरोपी सरफराज की आज शादी थी।पुलिस ने शादी होने से पहले ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया।सरफराज ने ही लुटे गए मोबाइल की सिम अपने मोबाईल फ़ोन में डाली थी।इतना ही नहीं आदित्य और सरफराज पर चाकू मारकर हत्या करने का आरोप भी है।बतादें की बिलिखिरिया इलाके में बंद पड़े ढाबे में महिला की लाश मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि महिला की धारदार हथियार से हत्या कर लाश को ढाबे में फेंका गया।पुलिस ने महिला की शिनाख्त प्रीति कुशवाह के रूप में की थी। इधर एसपी किरणलता केरकेट्टा का कहना है की मामले में पांच हजार रुपए का इनाम रखा था जो पुलिस टीम को दिया जाएगा ।

[dgv_vimeo_video id=”822039885″]

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews