The Kerala Story को टैक्स फ्री की मांग, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने लिखा सीएम को पत्र

The Kerala Story को टैक्स फ्री की मांग, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने लिखा सीएम को पत्र

Bhopal News : सुदिप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी एक्टर अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) एक तरफ तो रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है तो वहीं, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश भाजपा मंत्री राहुल कोठारी ने फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री करने की मांग की है। यही नहीं, इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को भी पत्र लिखा है।

सीएम को लिखा पत्र

बता दें कि पत्र में लिखा है कि फिल्म लव जिहाद के खतरों और इस प्रथा के शिकार होने के हानिकारक परिणामों के बारे में जानकारी दे रही है। फिल्म भारतीय युवा और महिलाओं को एक मार्मिक संदेश देती है। यह फिल्म युवा पीढ़ी खासतौर पर महिलाओं को जागरूक, सूचित और जिम्मेदारी पूर्ण निर्णय लेने पर जोर देती हैं, साथ ही विविधता के प्रति सम्मान और आपसी समझ का महत्वपूर्ण महत्व उन मूल्यों का प्रतिनिधित्व करती है जो कि युवा दिमाग की सोच को आकार देने में महत्वपूर्ण हैं।

इन मूल्यों को आगे बढ़ाने और अधिक समावेशी और सहिष्णु समाज को आगे बढ़ाने के लिए फिल्म ‘‘द केरला स्टोरी’’ को टैक्स फ्री करना एक आवश्यक कदम होगा। यह फिल्म पूरे भारत में बच्चों एवं बच्चियों के कल्याण और अधिकारों की रक्षा करने के लिए एक आवश्यक उपाय के रूप में माना जा सकता हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews