लोन 50 हजार का, मिले 30 हजार, अब तक चुकाए 14 लाख रुपए, हुआ फर्जी लोन एप का खुलासा, देखें खबर

लोन 50 हजार का, मिले 30 हजार, अब तक चुकाए 14 लाख रुपए, हुआ फर्जी लोन एप का खुलासा, देखें खबर

Bhopal News : राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा फर्जी लोन एप द्वारा लोन देकर अधिक ब्याज वसूलने और ब्लैकमेल कर पैसा ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसके साथ ही तकनीकी सहायता के माध्य्म से 3 आरोपियों को मुम्बई से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से 3 मोबाइल फोन, 3 आईडी कार्ड, एक कम्प्यूटर और एक CPU जब्त किया गया है। फिलहाल, तीनों से पूछताछ की कार्रवाई जारी है।

arrest

जानें पूरा मामला

दरअसल, 1 मार्च को फरियादी सुधेश गौतम ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्होंने SUNNY ONLINE एप से 50 हजार रूपये का लोन लिया गया था, जिसमें उन्हें 40% पैसा काटकर यानी 30 हजार रूपये मिले। जिसके 5 दिन बाद वह उनपर पैसा देना का दबाव बनाया जाने लगा। जिसके बाद उन्हें 50 हजार रूपये लोन के बदले करीब 14,00,000 रूपये चुकाने पड़े। इसके बावजूद ऑनलाइन एप वाले ने उनकी फोटो एडिट कर उन्हें धमकाने लगे। साथ ही परिजनों और कान्टेक्ट लिस्ट के लोगों को भेजने लगे। केवल इतना ही नहीं, उनलोगों ने फरियादी के दोस्त, परिजनों को आधार कार्ड भेजकर यह बताया कि उनका अपहरण कर लिया गया है और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इससे वो मेंटल रुप से तनाव का शिकार हो गए।

[dgv_vimeo_video id=”919983444″]

मोबाइल से चुराते थे डाटा

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस उपायुक्त अपराध श्रुत कीर्ति सोमवंशी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान के दिशा-निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा फर्जी लोंन एप पर कार्रवाई की गई। तीनों आरोपियों की पहचान अरविंद यादव उम्र 27 वर्ष निवासी नवी मुम्बई, आदर्श तिवारी उम्र 24 वर्ष निवासी नवी मुम्बई और शेख सद्दाम उम्र 29 साल निवासी गोवंडी मुम्बई के रुप में की गई है। पूछताछ में तीनों ने फर्जी लोन एप द्वारा लोन देकर अधिक ब्याज वसूलने और ब्लैकमेल कर पैसा ऐंठना स्वीकार किया है। बता दें कि आरोपी ऑनलाइन एप के जरिए फरियादी का मोबाइल डाटा चुराते थे। जिसके बाद इस वारदात को अंजाम देते थे।

[dgv_vimeo_video id=”919985175″]

सराहनीय भूमिका

फिलहाल, आरोपियों के खिलाफ धारा 386, 387, 507, 306, 109, 511, 120 बी भादवि के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, इस कार्य में थाना क्राइम ब्रांच निरी. अशोक मरावी, उनि. सूरज रंधावा, उनि.अजीज खान, सउनि जुबेर अहमद, सउनि चन्द्र मोहन मिश्रा, आर. राजेन्द्र राजपूत, आर. सलमान, आर. लक्ष्मण तोमर, महिला आर. अनुराधा बघेल, सहित अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews