राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का स्थान बदला, सीएम शिवराज होंगे मुख्य अतिथि

राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का स्थान बदला, सीएम शिवराज होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  राज्य स्तरीय रोजगार दिवस (state level employment day) कार्यक्रम शनिवार 27 अगस्त को इंदौर जिला मुख्यालय पर होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। पूर्व में यह कार्यक्रम ग्वालियर में होना निर्धारित था। मुख्यमंत्री 4 जिलों अनूपपुर, शाजापुर, बड़वानी एवं छतरपुर के एक-एक हितग्राही से वर्चुअल संवाद करेंगे। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में जिला स्तरीय कार्यक्रम होंगे।

संचालक एमएसएमई विशेष गढ़पाले ने बताया कि राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का इंदौर से सीधा प्रसारण न्यूज चेनल्स एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से किया जायेगा। इस प्रसारण को जिला स्तरीय कार्यक्रम में दिखाने की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी।

ये भी पढ़ें – MP News : महंगाई भत्ते में भेदभाव का आरोप, प्रदेश के 7 लाख कर्मचारियों में रोष

जिला मुख्यालयों में रोजगार दिवस कार्यक्रम में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं वित्तीय वर्ष 2022-23 में लाभान्वित हुए हितग्राहियों को आमंत्रित कर स्वीकृति-वितरण-पत्र जन-प्रतिनिधियों से दिलवाये जायेंगे। कार्यक्रम में संबंधित विभागों एवं बैंकों की भागीदारी होगी।

ये भी पढ़ें –  श्री रामायण यात्रा, भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन रद्द, IRCTC ने बताई बड़ी वजह

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews