प्रत्याशी घोषित होने के पहले कांग्रेस नेता का वचन पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, मचा हड़कंप

Congress

भोपाल।

सोशल मीडिया पर कांग्रेस का एक वचन पत्र तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह को सतना लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बताया गया है। इसमें हाथ के पंजे के चुनाव चिन्ह का हवाला देते हुए वचन पत्र के आठ वचन दिए गए हैं। हैरानी की बात तो ये है कि अभी तक सतना से किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान ही नही हुआ है।वही सिंह का कहना है कि उनके द्वारा कोई पर्चा नही छपवाया गया है और रही बात उम्मीदवार की घोषणा की तो उसका फैसला पार्टी करेगी।बता दे कि आज दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है, बैठक से पहले वायरल हुए इस वचन पत्र ने कांग्रेस में हलचल पैदा कर दी है।

दरअसल, 29  में से कांग्रेस ने अभी तक केवल 9  प्रत्याशियों के नाम की ही घोषणा की है।आज 20  सीटों पर चर्चा के लिए दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है। लेकिन इसके पहले सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है,जिसमें सतना लोकसभा सीट से पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह को प्रत्याशी बताया गया है। खास बात तो ये है कि इस पत्र में आठ वचन भी दिए गए है,जिसमें न्याय योजना, पीएम आवास, वृद्धा व निराश्रित पेंशन, किसान कर्जमाफी, सस्ती बिजली सहित स्थानीय बाण सागर और बरगी नहर का पानी क्षेत्र में देने, राशन की दुकानों से अनाज उपलब्ध कराने के मुद्दों के वचन शामिल किए हैं।जबकी कांग्रेस ने अबतक सतना से प्रत्याशी घोषित किया ही नहीं है।पर्चे के वायरल होने से पार्टी में भी हड़कंप मच गया है, हालांकि किसी बड़े नेता की अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नही आई है।

वही जब इस बारे में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष  डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह से चर्चा की गई तो उन्होंने पर्चे की बात से इंकार कर दिया। सिंह ने कहा कि मैने कोई पर्चे नही छपवाए और ना ही कुछ प्रिंट करवाया है।  जो पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो किसी की शरारत हो सकती है। इस बारे में पता करता हूं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews