Lok Sabha Election 2024: मतदान का चौथा चरण 13 मई को, वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने “चलें बूथ की ओर’’ अभियान प्रारंभ

चौथे चरण में प्रदेश के आठ लोकसभा क्षेत्रों देवास (अजा), उज्जैन (अजा), मंदसौर, रतलाम (अजजा), धार (अजजा), इंदौर, खरगौन (अजजा) एवं खंडवा में सोमवार 13 मई को मतदान होना है। इन आठ लोकसभा क्षेत्रों के 18 हजार 7 मतदान केन्द्रों पर आज सात मई से "चलें बूथ की ओर" अभियान शुरू हो गया है। 
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण आज मंगलवार 7 मई को सम्पन्न हो गया, निर्वाचन आयोग अब चौथे चरण की तैयारियों में लग गया है, मप्र में चौथा चरण अंतिम चरण है जिसमें 8 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा, इस चरण में भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं इसके लिए आज 7 मई से “चलें बूथ की ओर” अभियान शुरू कर दिया गया है।

निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक चौथे चरण में मतदान वाली लोकसभा सीटों के सभी मतदान केन्द्रों में मंगलवार 7 मई से “चलें बूथ की ओर’’ अभियान प्रारंभ हो गया है। “चलें बूथ की ओर’’ अभियान की व्यापक स्तर पर मॉनीटरिंग की जायेगी। इस अभियान के दौरान होने वाली गतिविधियों की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्पॉट मॉनीटरिंग की जायेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन द्वारा “चलें बूथ की ओर’’ अभियान की मॉनीटरिंग के लिये निर्वाचन सदन के वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग संसदीय क्षेत्रों का व्यक्तिगत दायित्व सौंपा गया है।

अभियान के दौरान होंगी ये गतिविधियां

“चलें बूथ की ओर’’ अभियान के दौरान बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का वाचन एवं मतदाता पर्ची का वितरण किया जाएगा। सेक्टर अधिकारी द्वारा मतदाता पर्ची का सत्यापन किया जाएगा। ऐसे दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाता, जो मतदान केन्द्र पर उपस्थित होकर मतदान करेंगे, उन्हें मतदान केन्द्र तक लाने के लिये मेन-टू-मेन मार्किंग की जायेगी। मतदाता जागरुकता के लिये सभी मतदान केन्द्रों पर स्थानीय खेल प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला, महिला रैली, स्व-सहायता समूहों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, स्थानीय नागरिकों को शपथ/संकल्प पत्र का वाचन, प्रभात फेरी, मेंहदी प्रतियोगिता, व्यंजन प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, साईकिल/मोटर साईकिल रैली, चित्रकला प्रतियोगिता जैसी आकर्षक गतिविधियां आयोजित की जायेंगी।

चौथे चरण के 18 हजार 7 मतदान केन्द्रों पर चलेगा यह अभियान

चौथे चरण में प्रदेश के आठ लोकसभा क्षेत्रों देवास (अजा), उज्जैन (अजा), मंदसौर, रतलाम (अजजा), धार (अजजा), इंदौर, खरगौन (अजजा) एवं खंडवा में सोमवार 13 मई को मतदान होना है। इन आठ लोकसभा क्षेत्रों के 18 हजार 7 मतदान केन्द्रों पर आज सात मई से “चलें बूथ की ओर” अभियान शुरू हो गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews