Lok Sabha Election 2024 : 24 अप्रैल बुधवार शाम 6 बजे थम जायेगा दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का शोर

दूसरे चरण में मध्य प्रदेश के लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-6 टीकमगढ़ (अजा), क्रमांक-7 दमोह, क्रमांक-8 खजुराहो, क्रमांक-9 सतना, क्रमांक-10 रीवा एवं क्रमांक-17 होशंगाबाद में 26 अप्रैल को मतदान होना है।
Election Commission of India

Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था जिसमें 6 लोकसभा सीटों के लिए मतदातों ने वोट डाले अन 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा जिसमें 6 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा, निर्धारित समय के अनुसार यहाँ सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होना है, इसके लिए 24 अप्रैल की शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जायेगा।

मतदान के 48 घंटे पहले बंद होता है चुनाव प्रचार 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान समाप्ति के लिये निर्धारित समय के 48 घण्टे से पहले से चुनाव प्रचार बंद करने का प्रावधान है। प्रचार-प्रसार समाप्त होने की समय-सीमा के बाद बाहरी क्षेत्र के व्यक्तियों को, जो उस लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता नहीं हैं, उन्हें वह निर्वाचन क्षेत्र छोड़ना होता है। इस हेतु सघन निगरानी अभियान चलाया जाता है।

इन 6 लोकसभा सीटों के लिए होनी है वोटिंग 

दूसरे चरण में मध्य प्रदेश के लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-6 टीकमगढ़ (अजा), क्रमांक-7 दमोह, क्रमांक-8 खजुराहो, क्रमांक-9 सतना, क्रमांक-10 रीवा एवं क्रमांक-17 होशंगाबाद में 26 अप्रैल को मतदान होना है।

चौथे चरण के लिए अब तक 62 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल

लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चौथे चरण के लिये नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। चौथे चरण के लिये 5वें दिन मंगलवार को 11 अभ्यर्थियों ने 15 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये। अब तक 39 अभ्यर्थियों द्वारा 62 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये जा चुके हैं।

यहाँ इतने प्रत्याशी मैदान में 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि चौथे चरण के लिये 5वें दिन 23 अप्रैल को लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक- 22 उज्जैन (अजा) में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 3 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-23 मंदसौर में एक अभ्यर्थी द्वारा एक नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-24 रतलाम (अजजा) में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 3 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-25 धार (अजजा) में एक अभ्यर्थी द्वारा 2 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-26 इंदौर में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 3 नाम निर्देशन-पत्र, क्रमांक-27 खरगौन (अजजा) में एक अभ्यर्थी द्वारा एक नाम निर्देशन-पत्र एवं क्रमांक-28 खण्डवा में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये गये। चौथे चरण के लोकसभा संसदीय क्रमांक-21 देवास (अजा) में आज किसी भी अभ्यर्थी द्वारा कोई भी नाम निर्देशन-पत्र दाखिल नहीं किया गया।

29 अप्रैल तक ले सकते हैं अपने नाम वापस 

राजन ने बताया कि नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि गुरुवार 25 अप्रैल है। इसके अगले दिन शुक्रवार, 26 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जाँच)  की जाएगी। नाम निर्देशन-पत्र दाखिल कर चुके प्रत्याशी सोमवार, 29 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। चौथे चरण के लिए सोमवार, 13 मई को मतदान होगा। सभी चरणों में हुये मतदान की मतगणना मंगलवार 4 जून को होगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews