Lok Sabha Election Results 2024 : सीएम मोहन यादव ने कहा ‘पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएँगे’, MP में सभी 29 सीटें जीतने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह के रुझान आ रहे हैं उससे साफ़ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी फिर केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि हम मध्य प्रदेश में सभी सीटें जीतेंगे और एक बार फिर भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएँगे।
cm Mohan

Lok Sabha Election Results 2024 : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मुझे संतोष है कि पूर्ण बहुमत के साथ फिर से मोदी की सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी 29 की 29 सीटों से आगे चल रही है। बता दें कि देश की 542 लोकसभा सीटों पर चल रही मतगणना में बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए फ़िलहाल 300 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि इंडिया ब्लॉक की बढ़त 200 सीटों को पार कर गई है।

सीएम मोहन यादव ने किया बीजेपी की जीत का दावा

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई।अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या एग्जिट पोल के अनुमान सच साबित होंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक कार्यकाल के साथ सत्ता में वापस आएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि जिस तरह के रुझान आ रहे हैं उससे साफ़ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी फिर केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हम मध्य प्रदेश में सभी 29 सीटें जीतेंगे।

वोटों की गिनती जारी

केंद्र में सत्ता में रहने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन को 543 लोकसभा सीटों में से कम से कम 272 सीटें जीतनी होंगी। एक सीट के साथ सूरत का निर्विरोध एनडीए की झोली में जाना तय हो चुका है, इसके अलावा 542 सीटों पर आज वोटों की गिनती जारी है। अगर एग्जिट पोल के अनुमान नतीजों में बदलते हैं और लोकसभा चुनाव 2024 में नेतृत्व में एनडीए विजयी होता है, तो जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीन बार जीत हासिल करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री होंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews