लोकसभा निर्वाचन 2024- मध्यप्रदेश में महिला मतदान कर्मियों के लिए बनेगें 3500 मतदान केन्द्र, वही 250 केन्द्र ‍करेंगे दिव्यांग मतदान कर्मी संचालित

Election Commission of India

BHOPAL NEWS : मध्यप्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये लगभग 3500 मतदान केन्द्र पूर्णत: महिला मतदान कर्मियों द्वारा संचालित किये जायेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि इन मतदान केन्द्रों पर तैनात पूरा मतदान दल महिला अधिकारी/कर्मचारी का होगा। साथ ही लगभग 250 मतदान केन्द्र ‍दिव्यांग मतदान कर्मियों द्वारा संचालित किये जायेंगे। इन मतदान केन्द्रों पर पूर्ण मतदान दल दिव्यांग अधिकारी/कर्मचारी का होगा।

लोकसभा निर्वाचन 2024 के संचालन के लिये मतदानकर्मी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के संचालन के लिये लगभग 5 लाख 20 हजार मतदानकर्मी, सेक्टर ऑफिसर, पुलिसकर्मी के रूप में अधिकारियों/कर्मचारियों की निर्वाचन ड्यूटी लगायी जायेगी। मतदान के दिन प्रत्येक मतदान केन्द्र में संबंधित बीएलओ भी उपस्थित रहेंगे। उनके पास वर्णाक्रमानुसार मतदाता सूची भी होगी, ताकि कोई भी मतदाता मौके पर ही यह जान सके कि मतदाता सूची में इनका नाम किस नंबर पर है।

भारत निर्वाचन आयोग की माइक्रोसाइट 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने यह भी बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा माइक्रोसाइट  https://elections24.eci.gov.in/ तैयार की गई है। जिस पर लोकसभा निर्वाचन 2024 से संबंधित किसी भी प्रकार की अद्यतन जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews