लोकसभा निर्वाचन-2024 : लिखो स्लोगन पाओ हजारों का इनाम, प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल

स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 51 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपये की राशि से किया पुरस्कृत जाएगा। 
Lok Sabha Election 2024

MP LOKSABHA ELECTION SLOGAN COMPETITION 2024: लोकसभा निर्वाचन-2024 : “प्रत्येक वोट जरूरी है” पर राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 51 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपये की राशि से किया पुरस्कृत जाएगा।

“प्रत्येक वोट जरूरी है” विषय पर राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान का प्रतिशत बेहतर हो, इसके लिए मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत “प्रत्येक वोट जरूरी है” विषय पर राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। स्पर्धा में शामिल होने के लिए प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल है।

मिलेंगे हजारों के इनाम 
अनुपम राजन ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 10 प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्राप्त प्रविष्टियों के मूल्यांकन के लिए एक राज्य स्तरीय चयन समिति का गठन भी किया गया है। चयन समिति के मूल्यांकन के बाद परिणाम घोषित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टि mp.mygov.in पोर्टल पर भेजनी होगी। इसके साथ ही प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।

 विजयी प्रतिभागियों को यह मिलेगी पुरस्कार राशि
– प्रथम पुरस्कार – ₹51,000 एवं प्रमाण पत्र
– द्वितीय पुरस्कार – ₹21,000 एवं प्रमाण पत्र
– तृतीय पुरस्कार – ₹11,000 एवं प्रमाण पत्र
–10 प्रतिभागियों को 5,100-5,100 रुपये का विशेष पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
नियम-शर्तें
-प्रतिभागी मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो।
-एक प्रतिभागी की एक प्रविष्टि अधिकतम 25 से 30 शब्दों की हो।
-प्रविष्टि मौलिक, अर्थपूर्ण एवं हिंदी भाषा में हो।
-प्रविष्टि में किसी भी उत्तेजक या आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग नहीं होना चाहिए।
-प्रतिभागी प्रविष्टि के साथ अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी भी जरूर लिखें।

श्रेष्ठ प्रविष्टि का चयन
-पुरस्कार के लिए श्रेष्ठ प्रविष्टि का चयन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा गठित राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा। चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा।
30 अप्रैल 2024 प्रतियोगिता के लिये प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews