सौरभ शर्मा को गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर कोर्ट में पेश करेगी लोकायुक्त पुलिस, डीजी लोकायुक्त ने कहा ‘जाँच एजेंसी से जान का खतरा नहीं होता’

सौरभ शर्मा के वकील राकेश पाराशर ने कहा था कि उन्हें जान का खतरा है। इस बात पर डीजी लोकायुक्त जयदीप प्रसाद ने कहा कि जाँच एजेंसियां कानून की रक्षक होती हैं और उनसे जान का खतरा नहीं होता। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
MP Lokayukta

Lokayukta Police to Present Saurabh Sharma in Court : भोपाल में आज सौरभ शर्मा को हिरासत में लेने के बाद डीजी लोकायुक्त जयदीप प्रसाद ने कहा है कि उससे पूछताछ जारी है। पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की जाएगी और उसके चौबीस घंटे के भीतर उसे अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, सौरभ शर्मा के वकील द्वारा उसकी जान को खतरा होने का अंदेशा जताने की बात पर डीजी लोकायुक्त ने कहा कि एजेंसी से जान का खतरा नहीं हो सकता है, एजेंसी तो कानून की रक्षक होती है।

बता दें कि पिछले कई दिनों से फरार चल रहे मोस्ट वांटेड अपराधी सौरभ शर्मा को आज लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल जिला कोर्ट के बाहर से हिरासत में लिया था। आरटीओ के पूर्व कर्मचारी सौरभ शर्मा के ठिकानों पर तीन प्रमुख जांच एजेंसियों ईडी, लोकायुक्त और आयकर विभाग ने छापे मारे थे। इन छापों के दौरान एक कार से 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए थे। इसके अलावा, सौरभ के विभिन्न ठिकानों से 93 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति भी जब्त की गई थी।

लोकायुक्त ने कहा ‘सौरभ शर्मा से पूछताछ जारी, गिरफ्तारी के बाद होगी कोर्ट में पेशी’

सौरभ शर्मा को हिरासत में लेने के बाद डीजी लोकायुक्त जयदीप प्रसाद ने कहा कि अभी उससे पूछताछ की जा रही है और इसके बाद उसकी गिरफ्तारी होगी। गिरफ्तार करने के बाद 24 घंटे के अंदर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। जब उनसे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनकी भी जल्द ही गिरफ्तारी होगी। वहीं, सौरभ शर्मा की जान को खतरे की बात पर उन्होंने कहा कि जाँच एजेंसियां कानून की रक्षक होती हैं, उनसे किसी को जान का खतरा नहीं होता है। जयदीप प्रसाद ने कहा कि अभी शुरुआती पूछताछ हो रही है और फिलहाल कुछ और कह पाना जल्दी होगी लेकिन इस पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि इस पूछताछ की कोई वीडियोग्राफी नहीं कराई जाएगी।

वकील ने बताया था जान को खतरा 

आज सुबह जब सौरभ शर्मा अदालत पहुंचे तो उससे पहले वहां की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सोमवार को जब यह खबर आई कि वो सरेंडर करने वाले हैं, तबसे ही अदालत में हलचल का माहौल था। सौरभ शर्मा ने अपने वकील राकेश पाराशर के साथ अदालत में सरेंडर के लिए आवेदन दिया था और इसके बाद कोर्ट ने केस की डायरी मंगवाई थी। वहीं, आज लोकायुक्त पुलिस द्वारा सौरभ शर्मा को हिरासत में लेने के बाद उनके वकील राकेश पाराशर ने इसे अवैध बताते हुए कहा कि उनके मुवक्किल को जान का खतरा है। वकील का कहना था कि सौरभ शर्मा सरेंडर करने के लिए अदालत पहुंचे थे, लेकिन इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब इस मामले में डीजी लोकायुक्त ने कहा है जल्द ही सौरभ शर्मा को अदालत में पेश किया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”1051061854″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews