लव जिहाद मानवता पर कलंक, ऐसी घटनाएं बिल्कुल नहीं करेंगे बर्दाश्त : वीडी शर्मा

लव जिहाद मानवता पर कलंक, ऐसी घटनाएं बिल्कुल नहीं करेंगे बर्दाश्त : वीडी शर्मा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना जिले (Satana District) में कांग्रेस (Congress) पदाधिकारी सिकंदर खान (Sikandar Khan) पर नाबालिग बच्ची (Minor Girl) के साथ दुष्कर्म (Misdeed) के आरोप को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP State President VD Sharma) ने सख्त बयान देते हुए कहा है कि इस तरह की घटनाएं मानवता पर कलंक हैं और मध्य प्रदेश में इस प्रकार की लव जिहाद (Love Jihad) की घटनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होंगी। सरकार (Government) ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करेगी।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है कि इस तरह की घटनाएं मानवता पर कलंक हैं। इस प्रकार की लव जिहाद की घटनाएं मध्यप्रदेश में किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी, और सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। ऐसे लोगों को जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए, और उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही इस लव जिहाद के नेटवर्क में कौन-कौन लोग हैं, इस मामले में भी सरकार गंभीरता से काम करेगी।

आपको बता दें कि सतना जिले में पुलिस ने कांग्रेस नेता समीर सिकन्दर खान को गिरफ्तार किया है, उस पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप था। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता पर पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews