मध्यप्रदेश में टल सकता हैं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव, फंसा पेंच

मध्यप्रदेश में टल सकता हैं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव, फंसा पेंच

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नए नाम के ऐलान की अटकलों लंबे समय से चल रही हैं। वर्तमान अध्यक्ष राकेश सिंह को नाम पर मुहर लगने की बात भी सामने आई थी लेकिन अब कहा जा रहा है कि नाम को लेकर सहमति नहीं बनने से फिलहाल यह ऐलान टल सकता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बीजेपी नेताओं के बीच आपस में नाम पर सहमति नहीं बनने से फैसला टल सकता है। कहा जा रहा है कि भाजपा हाईकमान फिलहाल नाम का ऐलान करने के लिए तैयार नहीं है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन इस माह के अंत तक हो जाएगा। उससे पहले प्रदेशाध्यक्षों की घोषणा होना था लेकिन अब आसार बदले हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश के दिग्गज नेताओं के बीच हुई बैठक में नाम पर सहमति नहीं बनने फिलहाल एमपी का ऐलाम टल सकता है। वहीं, गुरूवार को राष्ट्रीय संगठन द्वारा कई प्रदेशाध्यक्षों की ताजपोशी की गई है। जिसमें अधिकांश प्रदेशों में प्रदेशाध्यक्षों को रिपीट किया गया है। फिहाल प्रदेश की कमान एक बार फिर वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह के हाथो में जाने की पूरी संभावना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews