मप्र में फिर एक हजार से ऊपर नए कोरोना केस, 20 मौतें

मप्र में फिर एक हजार से ऊपर नए कोरोना केस, 20 मौतें

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है| पिछले दो दिनों में 1 हजार से कम नए मरीज सामने आ रहे थे| लेकिन शनिवार को एक बार फिर एक हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं| आज 1004 नए कोरोना संक्रमित मरीज (New corona patients) मिले। जिसके बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 66 हजार 298 हो गई।

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस (Coronavirus) मीडिया बुलेटिन (Corona Bulletin) के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 31695 सैंपल की जांच की गई। जिसमे से 152 सैंपल रिजेक्ट हो गए। 30691 सैंपल नेगेटिव और 1004 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।

आज प्रदेशभर में 1268 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आज 20 कोरोना मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2875 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं प्रदेश में अब तक 1 लाख 51 हजार 946 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 11 हजार 477 हो गई। इंदौर में 271 भोपाल में 191 ग्वालियर में 53 और जबलपुर में 61 नए केस मिले हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews