MP में 30 अगस्त को रक्षाबंधन पर रहेगा अवकाश, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, कर्मचारियों-अधिकारियों को मिलेगा लाभ

MP government

MP Public Holiday 2023 :  मध्य प्रदेश के बैंक कर्मचारियों अधिकारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य की शिवराज सरकार ने रक्षाबंधन से पहले कर्मचारियों के हित में एक और बड़ा फैसला किया है। इसके तहत राज्य शासन ने 30 अगस्त को रक्षाबंधन पर बैंक और बीमा समेत अन्य वित्तीय संस्थानों सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मध्य प्रदेश शासन ने यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत घोषित किया है।

बैंक कर्मियों ने एक दिन पहले सीएम को लिखा था पत्र

दरअसल, राज्य की शिवराज सरकार ने बैंककर्मियों के लिए रक्षाबंधन  पर 30 अगस्त बुधवार को अवकाश घोषित किया है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।हाल ही में बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने राज्य सरकार से रक्षाबंधन पर छुट्टी देने की मांग की थी, जिसे राज्य सरकार ने मानते हुए निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया है। इससे 25000 से ज्यादा कर्मचारियो को 30 अगस्त को राखी का त्योहार बनाने के लिए अवकाश मिलेगा।

निगोशिएबल इन्स्ट्रेमेन्ट्रस एक्ट के तहत आदेश जारी

उप सचिव दिलीप कुमार कापसे की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा निगोशिएबल इन्स्ट्रेमेन्ट्रस एक्ट 1881 (1881 का क्रमांक 26) की धारा 25 के अंतर्गत दिनांक 30 अगस्त 2023, बुधवार को रक्षा बंधन पर्व के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews