
CM Mohan Yadav
मध्यप्रदेश एआई के क्षेत्र में एक कदम आगे बढ़ा रहा है। राजधानी भोपाल में आयोजित ‘मध्यप्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेस-2026’ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज प्रदेश के एआई-सक्षम शासन और आर्थिक परिवर्तन के लिए विस्तृत रणनीतिक रोडमैप प्रस्तुत करेंगे।
यह कॉन्फ्रेस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इंडिया एआई मिशन के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इसकी मुख्य थीम ‘एआई इनेबल्ड गवर्नेंस फॉर एन एम्पावर्ड भारत’ है। इस कांफ्रेंस का उद्देश्य एआई को नागरिक-केंद्रित, पारदर्शी और कुशल शासन की नींव बनाना है, साथ ही अकादमिक संस्थानों और उद्योग के बीच मजबूत तालमेल स्थापित करना है।
मुख्यमंत्री पेश करेंगे रणनीतिक रोडमैप
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल के ताज लेकफ्रंट होटल में आयोजित “मध्यप्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेस-2026” में राज्य का एआई-सक्षम शासन तथा आर्थिक परिवर्तन के लिए रणनीतिक रोडमैप प्रस्तुत करेंगे। कॉन्फ्रेस का मूल उद्देश्य राज्य में एआई-सक्षम डिजिटल शासन, पारदर्शिता और नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण को बढ़ावा देना, अर्थव्यवस्था में एआई-आधारित नवाचार को शामिल करना और अकादमिक, उद्योग और सरकार के बीच समन्वय और सहयोग को सशक्त करना है। इस कॉन्फ्रेस के दौरान मुख्यमंत्री ‘मध्यप्रदेश इनोवेशन एक्सपो’ का शुभारंभ भी करेंगे। एक्सपो में इंडिया एआई पेवेलियन, मध्यप्रदेश पेवेलियन, स्टार्ट-अप शोकेस, हैकाथॉन एरिना और स्टार्ट-अप प्रतियोगिता जैसी आकर्षक गतिविधियां शामिल होंगी।
कई अहम घोषणाएं की जाएंगी
इसी के साथ कॉन्फ्रेस में मध्यप्रदेश स्पेसटेक नीति भी लॉन्च होगी। इसके अलावा विभिन्न MoU पर हस्ताक्षर होंगे और नवाचार से जुड़ी युवा एआई पहलों की घोषणाएं की जाएंगी। साथ ही एमपी इनोटेक स्टार्ट-अप पिच कंटेस्ट और उज्जैन महाकुंभ हैकाथॉन के विजेताओं के नाम भी घोषित किए जाएंगे। अपर मुख्य सचिव (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) श्री संजय दुबे ‘एआई फॉर पीपल, प्लेनेट एंड प्रोग्रेस – मध्यप्रदेश रोडमैप टू इंपैक्ट’ पर राज्य का प्रमुख विजन पेश करेंगे। मुख्य सचिव अनुराग जैन भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यहां केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अपर सचिव एवं इंडिया एआई के सीईओ अभिषेक सिंह तथा आईआईटी इंदौर के निदेशक सुहास जोशी भी अपने विचार साझा करेंगे।
तीन थीमैटिक सत्र होंगे
कॉन्फ्रेस में तीन प्रमुख थीमैटिक सत्र आयोजित होंगे टेक्नोलॉजी लेड गवर्नेंस फॉर ऑल, एआई फॉर इकोनॉमिक ग्रोथ एंड सोशल गुड और रेजिलिएंस, इनोवेशन एंड डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर। इन सत्रों में डिजिटल इंडिया-भाषिणी, यूआईडीएआई, एनईजीडी जैसे कार्यक्रमों के विशेषज्ञ, विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि सहित गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, डिलॉइट और ईवाई जैसे वैश्विक संगठनों के एक्सपर्ट्स शामिल होंगे। यह आयोजन इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस एआई एक्शन समिट में की थी। यह समिट 16 से 20 फरवरी तक दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
आज भोपाल में "मध्यप्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कांफ्रेंस-2026" आयोजित होगा, जिसमें एआई-सक्षम शासन और आर्थिक परिवर्तन के लिए प्रदेश का रोडमैप प्रस्तुत होगा, साथ ही प्रदेश की स्पेसटेक नीति लांच होगी। कांफ्रेंस में मध्यप्रदेश 'इनोवेशन एक्सपो' का शुभारंभ भी किया जाएगा। pic.twitter.com/PZrk9n1BsM
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 15, 2026
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

