आज जारी होगा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश रोडमैप-2023, मुख्यमंत्री करेंगे विमोचन

Shivraj Singh Chauhan

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने अगले तीन साल में राज्य को आत्मनिर्भर (Self dependent) बनाने का रोडमैप (Road Map) तैयार किया है। ये रोडमैप-2023 आज जारी किया जाएगा। मध्यप्रदेश,आत्मनिर्भर भारत की रणनीति के मुताबिक रोडमैप जारी करने वाला पहला राज्य होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) आज दोपहर 1 बजे मिंटो हॉल पुराना विधानसभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश रोडमैप-2023 का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं भारत सरकार के नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की रणनीति के अनुरूप मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने विभिन्न विषय-विशेषज्ञों से परामर्श कर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमैप तैयार किया है। इस रोडमैप को प्रदेशवासियों के सामने रखा जा रहा है।

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के रोडमैप को तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री चौहान द्वारा चार मुख्य विषयों भौतिक अधोसंरचना, सुशासन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा और अर्थव्यवस्था एवं रोजगार पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किए गए। इन वेबिनार में नीति आयोग के प्रतिनिधि, सुशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषय-विशेषज्ञों को आमंत्रित कर उनके सुझाव प्राप्त किए गए। इन वेबिनारों में प्राप्त हुए सुझाव के आधार पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के रोडमैप की कार्ययोजना तैयार की गई थी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews