Mahakumbh 2025: दिग्विजय सिंह ने बेटे जयवर्धन सिंह के साथ लगाई संगम में डुबकी, कहा ये मेरे लिए आस्था का विषय

जयवर्धन सिंह ने संगम में डुबकी लगाकर X पर लिखा - माँ गंगा यमुना सरस्वती, सूर्यदेव भगवान, हमारे पितरों व देवी देवताओं का आशीर्वाद और असीम कृपा सदैव बनी रहे।
Digvijaya Jaivardhan Maha Kumbh

Mahakumbh 2025: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने आज प्रयागराज पहुंचकर पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई उनके साथ उनके विधायक बेटे जयवर्धन सिंह भी थे, दिग्विजय ने कहा कुंभ मेरे लिए आस्था का विषय है, और मैं कुभ स्नान करता रहा हूँ।

हिन्दू धर्म और सनातनियों पर टिप्पणी कर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह आज महाकुंभ में डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंचे उनके साथ उनके बेटे राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह भी थे, पिता पुत्र ने साथ में संगम में डुबकी लगाई और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की।

दिग्विजय सिंह ने की माँ गंगा से देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना

दिग्विजय सिंह ने डुबकी कितास्विरें X पर शेयर करते हुए लिखा-आज माघ पूर्णिमा के अवसर पर प्रयागराज महाकुम्भ में त्रिवेणी संगम में स्नान करने और अर्घ्य देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैंने इस अवसर पर माँ गंगा से देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

जयवर्धन ने कहा देवी देवताओं का आशीर्वाद और असीम कृपा सदैव बनी रहे

वहीं उनके बेटे जयवर्धन सिंह ने भी तस्वीरें X पर शेयर की और लिखा- आज प्रयागराज में मेरे पिता दिग्विजय सिंह जी के साथ महाकुंभ माघ पूर्णिमा के पावन दिन पर त्रिवेणी संगम में स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माँ गंगा यमुना सरस्वती, सूर्यदेव भगवान, हमारे पितरों व देवी देवताओं का आशीर्वाद और असीम कृपा सदैव बनी रहे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews