MP में मनेगा मकर संक्रांति उत्तरायण पुण्यकाल उत्सव, 11 से 15 जनवरी तक इन तीन शहरों में होंगे आयोजन

cm mohan yadav

Makar Sankranti Uttarayan Punyakal Utsav : मध्य प्रदेश में संक्रांति उत्सव एक दिन नहीं पूरे सप्ताह आयोजित किया जायेगा,  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर 11 से 15 जनवरी के बीच आधुनिक विज्ञान से जोड़कर मकर संक्रांति उत्तरायण पुण्यकाल उत्सव भोपाल,  उज्जैन और ग्वालियर में मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने कार्यक्रम आयोजन संबंधी रूपरेखा तैयार कर निर्देश प्रसारित कर दिये हैं। आयोजन मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा किया जा रहा है।

उज्जैन की दो वेधशालाओं में स्टूडेंट्स करेंगे भ्रमण 

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार उज्जैन में 11 से 15 जनवरी तक प्रतिदिन 150 विद्यार्थियों को वराहमिहीर खगोलीय वेधशाला ग्राम डोंगला, डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर वेधशाला में भ्रमण कराया जायेगा। विद्यार्थियों का चयन कलेक्टर/जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किया जाएगा। वैज्ञानिक युवा संवाद कार्यक्रम 15 जनवरी को शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय में होगा।

भोपाल में युवा संवाद और ग्वालियर में तारामंडल को देख सकेंगे विद्यार्थी 

भोपाल में सेंटर फॉर क्रिएटिव लर्निंग, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद 11 से 15 जनवरी के बीच प्रतिदिन 300 विद्यार्थियों के लिये साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एण्ड मेथमेटिक्स (एसटीईएम) शो तथा वैज्ञानिक युवा संवाद का आयोजन होगा। इसमें कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। विद्यार्थियों का चयन जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किया जाएगा। ग्वालियर में 11 से 15 जनवरी तक प्रतिदिन 50 विद्यार्थियों को तारामंडल का भ्रमण कराया जाएगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews