जब तालाब मे फेंके गये कुत्ते ने मूक भाषा में बयान की दर्दभरी दास्तान

जब तालाब मे फेंके गये कुत्ते ने मूक भाषा में बयान की दर्दभरी दास्तान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी में कुत्ते को तालाब में फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी सोमवार सुबह हनुमानगंज क्षेत्र से की गई है। आरोपी का नाम सलमान पिता मोहम्मद सगीर (उम्र 25) साल बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस उससे मामले में पूछताछ कर रही है। इस पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ रविवार देर रात श्यामला हिल्स थाना में धारा 429 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था और पुलिस तभी से आरोपी युवक की तलाश कर रही थी।

तालाब में फेंका गया डॉग सुरक्षित मिल गया है। पशुओं के लिए काम करने वाले संगठन कर्तव्य एनिमल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी ने वीडियो शेयर कर बताया है कि वो ठीक है। उसका पोषण करने वाली युवती ने उसको पहचाना। जो लंबे समय से लेक पर घूमने वाले कुत्तों की देखभाल करती आ रही हैं और कुछ दिनों पहले ही उन्होंने उसका इलाज भी कराया था। उन्होंने लोगों के सवालों पर भी कहा कि यह वो ही जिसे तालाब में फेंक दिया था,  अपने बच्चे को सब पहचान जाते है, चाहे दिन हो या रात।

ये है मामला

रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियों वायरल हुआ जिसमें एक शख्स ने अपनी मौजमस्ती के लिए एक कुत्ते को बड़े तालाब में फेंक दिया। इतना ही नहीं शख्स की क्रूरता इतनी कि उसने इस पूरे वाकये का वीडियो भी शूट कराया। उस वीडियो में साफ देखा जा रहा सकता है कि कुत्ता शांति से उस शख्स के पास खड़ा है और उस युवक ने कुत्ते को उठा कर तालाब में फेंक दिया। इस वीडियों के सामने आने के बाद पशुओं पर काम करने वाले कई संगठनों ने भोपाल कलेक्टर अविनाश लावानिया से कार्रवाई की मांग की थी। वहीं सोशल मीडिया पर लोग युवक की क्रूरता अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews