लापरवाही पर गिरी गाज, विद्युत वितरण कंपनी का प्रबंधक निलंबित

लापरवाही पर गिरी गाज, विद्युत वितरण कंपनी का प्रबंधक निलंबित

भोपाल| मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा भोपाल शहर वृत्त के छोला जोन में पदस्थ प्रबंधक (वितरण) कैलाश चौधरी को राजस्व वसूली, बिलिंग दक्षता में कमी और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। श्री चौधरी का निलंबन अवधि में मुख्यालय शहर संभाग (उत्तर) रखा गया है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सभी मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों को सचेत किया है कि राजस्व वसूली, बिलिंग दक्षता, बिलिंग संग्रहण दक्षता, सीआरपीयू (प्रति यूनिट नकद राजस्व वसूली) में वृद्धि की जाए। इसके साथ ही, बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए और सकल तकनीकी वाणिज्यिक हानियों (एटीएण्डसी) में कमी लाएं। कंपनी ने कहा है कि कर्तव्य में कोताही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews