मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्‍त, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस मुखबिर से मिली सूचना के बाद लगातार निगरानी कर रही थी, जैसे ही संदिग्ध युवक नजर आए,पुलिस ने फौरन उन्हे एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर लिया।
Mandsaur police

Mandsaur police seize MD drugs

प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंदसौर जिले की थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने लगभग 1 करोड़ 50 लाख रूपए से अधिक की एमडी ड्रग्‍स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई 

01 फरवरी को थाना कोतवाली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि देवलजी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) निवासी गुलशेर खान पठान एमडी ड्रग्स नंदकिशोर उर्फ नंदु को बेचने मंदसौर आ रहा है। सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर के बताए स्‍थान पर कार्रवाई करते हुए गुलशेर खान पठान एवं उसके साथ मौजूद नंदकिशोर उर्फ नंदु को धर दबोचा।

आरोपियों से ड्रग्स बरामद 

तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 50 लाख है, बरामद की गई। इसके अतिरिक्त 7,000 कीमत का अवैध डोडाचूरा तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं। आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews