RSS की गणवेश लेकर निर्वाचन आयोग कार्यालय पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करने का किया विरोध

नेताओं ने कहा कि जैसे हमारे नेता राहुल गांधी कहते हैं कि पीएम इज कम्प्रोमाइज्ड वैसे ही अब कहा जायेगा चुनाव आयोग कम्प्रोमाइज्ड, युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इतिहास में कल का दिन काला दिन लिखा जायेगा।
Youth Congress workers protest at Election Commission office

Youth Congress workers protest at Election Commission office

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज राजधानी भोपाल में स्थित राज्य निर्वाचन कार्यालय पर RSS की गणवेश के साथ अनोखा प्रदर्शन किया, संगठन के नेताओं का आरोप है कि RSS और भाजपा के इशारे पर ही मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द किया गया है उन्होंने निर्वाचन आयोग पर भाजपा-आरएसएस का एजेंट बनकर काम करने का आरोप लगाया

मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो जाने के बाद से प्रदेश का सियासी पारा हाई है, कांग्रेस इसे लेकर आक्रोशित है उसके सभी संगठन भाजपा सरकार पर षड्यंत्र का आरोप लगा रहे हैं और चुनाव आयोग को उसका एजेंट बता रहे हैं इसी क्रम में आज युवा कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन 

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहित सक्सेना व अंकित दुबे के नेतृत्व में भोपाल शहर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अज राज्य निर्वाचन कार्यालय पर जाकर प्रदर्शन किया, उन्होंने नारेबाजी की और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाये, कार्यकर्ताओं के हाथ में आरएसएस की गणवेश थी जो वे भेंट करने आये थे।

कार्यालय गेट पर टांग दी RSS की गणवेश 

कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय पर हंगामा किया अन्दर घुसने का प्रयास किया लेकिन वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया जिसके बाद कार्यकर्ता गेट के बाहर ही कुछ देर के लिए धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते रहे वे मुख्य निर्वाचन अधिकारी को गणवेश भेंट करना चाहते थे लेकिन जब ऐसा नहीं हो सका तो उन्होंने गणवेश को गेट पर टांग दिया।

युवा कांग्रेस बोली-  चुनाव आयोग कम्प्रोमाइज्ड

मीडिया से बात करते हुए युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग लोकतंत्र की हत्या में शामिल है और भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है इसलिए हम उसे आरएसएस की गणवेश देना चाहते हैं, नेताओं ने कहा कि जैसे हमारे नेता राहुल गांधी कहते हैं कि पीएम इज कम्प्रोमाइज्ड वैसे ही अब कहा जायेगा चुनाव आयोग कम्प्रोमाइज्ड, युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इतिहास में कल का दिन काला दिन लिखा जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews