मंत्री इमरती देवी का धमकी भरा कथित ऑडियो वायरल

नायब तहसीलदार

भोपाल। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस ऑडियो में वे खबर दिखाने पर धमकी भरे लहजे में एक पत्रकार पर भड़ास निकाल रही हैं। 

दरअसल सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ है। इसे मंत्री इमारती देवी और एक पत्रकार के बीच हुई बातचीत का बताया जा रहा है। हमेशा सरल सहज रहने वाली मंत्री ऑडियो में काफी तीखे स्वर में बात कर एक खबर को लेकर पत्रकार को धौंस दे रही है। कथित ऑडियो में मंत्री की और से कहा जा रहा है कि पेपर पेपर टीवी चला कर ज्यादा यह मत करो हम बहुत शरीफ आदमी है। मकान तोड़ने की कार्यवाही के आरोप लगने से जुड़ी ये बातचीत बताई जा रही है। मंत्री कह रही हैं पूरे हिंदुस्तान में जो मकान टूट रहे हैं क्या इमरती देवी तुड़वा रही। जो महिला आरोप लगा रही है क्या वो महिला मुझे जानती भी है, मैं कौन से विभाग की मंत्री हूँ, मेरे खिलाफ उससे झूठ बुलवाया जा रहा है। इस बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ वायरल ऑडियो की पुष्टि नही करता है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews