मूक-बधिर, मानसिक रूप से विकलांग 11 साल की बच्ची से दुराचार, एसपी और महिला बाल विकास अधिकारी को नोटिस जारी

बीते रविवार सुबह लड़की एक रेस्‍ट हाउस के पीछे झाड़ियों में पाई गई। इसके बाद बालिका को प्राथमिक उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची अभी भी इलाजरत है और सदमे में है।
मूक-बधिर, मानसिक रूप से विकलांग 11 वर्षीय लड़की से दुराचार, एसपी और महिला बाल विकास अधिकारी को नोटिस जारी

BHOPAL NEWS : नरसिंहगढ़ जिले में एक 11 वर्षीय मूक-बधिर और मानसिक रूप से विकलांग लड़की को उसके अस्थायी घर से अगवा कर उसके साथ दुराचार करने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि जब लड़की घर से लापता हुई तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

रेस्ट हाउस के पीछे झाड़ियों में मिली बच्ची 

बीते रविवार सुबह लड़की एक रेस्‍ट हाउस के पीछे झाड़ियों में पाई गई। इसके बाद बालिका को प्राथमिक उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची अभी भी इलाजरत है और सदमे में है। हालांकि काउंसलर्स की मदद से बच्ची के साथ हुई घटना की जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है।

मानव आयोग ने जारी किया नोटिस 

मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर, पुलिस अधीक्षक एवं महिला बाल विकास अधिकारी, राजगढ़ से घटना में पीड़ित के स्वास्थ्य, सुधार में की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्‍ताह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews